फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicles banned from going to Ayodhya, devotees in trouble

Gonda News: वाहनों के अयोध्या जाने पर रोक, श्रद्धालुओं की सांसत

Thu, 13 Feb 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vehicles banned from going to Ayodhya, devotees in trouble
 नवाबगंज में अयोध्या से पैदल लौटते श्रद्धालु। -संवाद
नवाबगंज (गोंडा)। माघ पूर्णिमा पर महाकुंभ में अमृत स्नान के बाद अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के उमड़ने से बृहस्पतिवार को गोंडा में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। अयोध्या में भीड़ नियंत्रण के लिए गोंडा सीमा से वाहनों के रामनगरी जाने पर रोक लगा दी गई। जगह-जगह बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

लोलपुर फोरलेन हाईवे पर रूट डायवर्जन कर गोरखपुर-बस्ती की तरफ से आने वाले वाहनों को करनैलगंज होते हुए लखनऊ भेजा जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि महाकुंभ में स्नान के बाद श्रद्धालु अयोध्या जाने के लिए लखनऊ, गोंडा होते हुए सरयू पुल के पास पहुंच रहे हैं। गोरखपुर तथा लखनऊ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को सरयू पुल के पास स्थित तीन पार्किंग एरिया में खड़ा कराया जा रहा है। भीड़ इस कदर बढ़ गई कि पुराने पुल से ई रिक्शा के संचालन पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि तीनों पार्किंग एरिया वाहनों से भर गए हैं। इसे देखते हुए अयोध्या में वाहनों के जाने पर पाबंदी लगाई गई है। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए चार पीआरवी व दस बाइकों से पुलिसकर्मी गश्त कर रहे हैं। बैरियर पर 10 निरीक्षक, 20 उपनिरीक्षक व 60 सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाकुंभ से 12 बसें लौटीं
महाकुंभ भेजी गईं गोंडा डिपो की 55 बसों में से सिर्फ 12 बसें ही अभी लौटी हैं। ये बसें बुधवार शाम को चार बजे निकली थीं, जो बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे गोंडा पहुंचीं। रोडवेज बसों से लौटे श्रद्धालु परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि करीब 20 घंटे तक सफर करना पड़ा। कई जगह जाम में परेशान होना पड़ा। गोंडा पहुंचने के बाद लोकल रूट की बसों को लेकर समस्या खड़ी हो गई। हालांकि परिवहन निगम के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने की बात कह रहे हैं।


श्रद्धालुओं को पैदल करना पड़ा सफर
अयोध्या में वाहनों के प्रवेश पर रोक से श्रद्धालुओं को करीब पांच किलोमीटर तक का पैदल सफर तय करना पड़ा। बृहस्पतिवार से प्रशासन ने इस मार्ग पर ई रिक्शा का भी संचालन रोक दिया है। ऐसे में समस्या बढ़ गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि ई रिक्शा चलता तो समस्या नहीं होती। हालांकि श्रद्धालु श्रीराम मंदिर में दर्शन के बाद भक्ति में तल्लीन दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed