फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicle thief gang revealed, nine bikes recovered

वाहन चोर गैंग का खुलासा, 9 बाइक समेत पांच इंजन बरामद

Wed, 17 Feb 2021 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Vehicle thief gang revealed, nine bikes recovered
गोंडा। कोतवाली मनकापुर पुलिस ने अंतर जनपदीय वाहन चोर गैंग का खुलासा करते हुए चोरी की नौ बाइक व पांच इंजन समेत तमंचा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पकड़े गए गिरोह के सदस्य पड़ोस के बस्ती जनपद के रहने वाले हैं। बस्ती जनपद की सीमा से सटे गोंडा जनपद की सीमा के थाना खोड़ारे समेत मनकापुर से बाइक चोरी करके उसकी नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि मंगलवार की शाम को प्रभारी निरीक्षक मनकापुर केके राणा पुलिस टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि असरफाबाद जंगल में कुछ लोग बाइक के इंजन आदि को खोल रहे है और कुछ बाइक एक लोडिंग गाड़ी में लदी खड़ी है, जिनको कही ले जाने की फिराक में है, जो चोरी की हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर लोगों ने भागने का प्रयास किया। मगर घेराबंदी करके चार लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अपना नाम राजेश पांडेय उर्फ सुंदरलाल निवासी ग्राम विछनईया पांडेय श्रंगीनारी थाना परशुरामपुर बस्ती, राजन उर्फ शांति उर्फ विजय शुक्ला निवासी ग्राम कोड़री थाना परशुरामपुर बस्ती, ताहिर अली निवासी गिघनी थाना गौर बस्ती व राज कुमार निवासी जीतीपुर थाना पैकोलिया बस्ती बताया।
एएसपी के मुुताबिक पकड़े गए राजेश पांडेय व ताहिर अली के पास से एक-एक तमंचा 315 बोर व एक-एक जिंदा कारतूस 315 बोर, राजकुमार और राजन विजय शुक्ला के पास से एक-एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गैंग है।

जिसका सरगना राजेश पांडेय, जो गिरोह के सदस्यों से गोंडा व आसपास के क्षेत्रों से बाइक की चोरी करवाकर उनके नंबर प्लेट आदि बदलकर बेचता है। पूछताछ से अभियुक्तों ने बताया कि थाना मनकापुर व खोड़ारे क्षेत्र से उन्होंने बाइक चोरी की है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंग के सदस्यों के पास चोरी की 9 बाइक, चोरी के बाइक के पांच इंजन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed