फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vehicle theft gang busted, five bikes recovered

Gonda News: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच बाइकें बरामद

Wed, 03 Jun 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 03 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Vehicle theft gang busted, five bikes recovered
झंझरी। कोतवाली नगर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें, एक मोबाइल, रुपये, पेंट की डिब्बियां और ब्रश बरामद किया है। आरोपी बाइक चुराने के बाद उस पर फर्जी नंबर अंकित करने के बाद कम कीमत पर बेच देते थे।
विज्ञापन

गुरुनानक चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार पांडेय ने बताया कि वह सोमवार को वह अपनी टीम के साथ रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित शेखपुर क्षेत्र में वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक खंडहर के पास से कटरा बाजार के सिंहपुर मौजा नकहा निवासी दुर्गेश मिश्रा, नगर कोतवाली के पटेल नगर घोसियाना निवासी गुड्डू उर्फ हेटा तथा उमरीबेगमगंज के अमदही बाजार निवासी रूपेंद्र सिंह उर्फ रौनक संदिग्ध हालात में खड़े मिले।
विज्ञापन

सख्ती से पूछताछ के बाद इनकी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित खंडहर में छिपाकर रखी गईं चोरी की पांच मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया गया। इनमें से एक बाइक नगर कोतवाली से चुराई गई थी।इसका मुकदमा भी दर्ज है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने बताया कि बदमाशों के कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिलें मिली हैं। दो पेंट की डिब्बियां और एक ब्रश बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह अंजाम देते थे वारदात

पकड़े गए बदमाशों ने कबूला है कि वे गोंडा और आसपास के जिलों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी करने के बाद बाइक की नंबर प्लेट तोड़ देते थे या फिर पेंट से फर्जी नंबर लिखकर उसकी पहचान बदल देते थे। बरामद पेंट और ब्रश की मदद से नंबर प्लेट पर फर्जी नंबर लिखे जाते थे। इसके बाद जरूरतमंदाें को कम कीमत पर बाइक बेदी जाती थी।


गिरोह के बारे में जुटाई जा रही जानकारी

पकड़े गए बदमाश गिरोह बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। बाइक चोरी की अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है। एक आरोपी के खिलाफ कई मामले पहले से दर्ज हैं।
विनीत जायसवाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed