{"_id":"61e0668efe246f14a55ec1b8","slug":"vehicle-elecation-gonda-news-lko613321774","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में लगाए जाएंगे स्कूली वाहन, जल्द कराएं फिटनेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में लगाए जाएंगे स्कूली वाहन, जल्द कराएं फिटनेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। विधान सभा चुनाव को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी जयनाथ यादव ने की।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बबिता वर्मा ने बताया कि स्कूल संचालकों को वाहनों का जल्द फिटनेस जल्द कराने के निर्देश दिए गए। इसमें शिथिलता पाए जाने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। यात्रीकर अधिकारी को स्कूल संचालकों से संपर्क करके सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि जो विद्यालय संचालक चुनाव प्रक्रिया में सहयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआइओएस व बीएसए को निर्देश दिया गया। कई विद्यालय के संचालकों ने बैठक में अपनी समस्याएं गिनाईं। जिसका निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया। चेतावनी दी गई कि चुनाव में जो स्कूल संचालक वाहन नहीं उपलब्ध कराएंगे उनकी मान्यता निरस्त कर दी जाएगी।