{"_id":"62fd2cb669d49217aa005bde","slug":"varanasi-intercity-will-run-from-bahraich-gonda-news-lko644188824","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से चलेगी वाराणसी इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से चलेगी वाराणसी इंटरसिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देवीपाटन मंडल के लोगों को तोहफा देते हुए गोंडा से चलने वाली वाराणसी इंटरसिटी ट्रेन का विस्तार करके बहराइच से संचालन शुरू करने के निर्देश दिए हैं। ये ट्रेन 21 अगस्त से रोजाना बहराइच से गोंडा होकर वाराणसी तक संचालित होगी। इससे गोंडा व बहराइच के करीब 75 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।
बता दें कि गोंडा से वाराणसी के बीच इंटरसिटी ट्रेन का नौ अगस्त से पुन: संचालन शुरू किया गया था। इस ट्रेन का विस्तार बहराइच से करने के लिए जनप्रतिनिधियों, संगठनों व अन्य लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की थी।
जिस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को इंटरसिटी ट्रेन को गोंडा के बजाए बहराइच से संचालित करने का निर्देश दिया है। ये बहराइच से वाराणसी के बीच वाया गोंडा संचालित होगी। अभी तक ये ट्रेन गोंडा से सीधे वाराणसी के लिए चलती थी। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा ने बताया कि रेल मंत्री के निर्देश पर गोंडा से वाया मनकापुर होते वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन (14213 व 14214) आगामी 21 अगस्त से रोजाना बहराइच से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
बहराइच से गोंडा होकर वाराणसी तक ट्रेन के संचालन से देवीपाटन मंडल के करीब 75 लाख लोगों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। अब गोंडा के साथ ही बहराइच जनपद के लोग भी सस्ती यात्रा करके वाराणसी जाकर काशी विश्वनाथ के दर्शन कर सकेंगे। ट्रेन का विस्तार होने पर पूर्वोत्तर रेलवे की क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति के सदस्य पंकज कुमार श्रीवास्तव ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने रेल मंत्री, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन व पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक का आभार व्यक्त किया है।
ट्रेन (14214) बहराइच रेलवे स्टेशन से सुबह 05:15 बजे चलकर सुबह 06:50 बजे गोंडा पहुंचेगी। फिर दोपहर 01:40 बजे वाराणसी पहुंचेगी। दूसरी तरफ ट्रेन (14213) वाराणसी से दोपहर 02:10 बजे चलकर रात रात 08:10 बजे गोंडा स्टेशन पर पहुंचेगी। यहां से रात 09:45 बजे बहराइच रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।