फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vantangiya community is dancing with the initiative of colors this Diwali

Gonda News: इस दिवाली रंगों की पहल, झूम रहा वनटांगिया समुदाय

Sun, 27 Oct 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 27 Oct 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Vantangiya community is dancing with the initiative of colors this Diwali
गोंडा में वनटांगिया गांव रामगढ़ में मकान पर कराई गई पेटिंग। - स्रोत: सूचना विभाग 
गोंडा। रामगढ़ के मनीराम के चेहरे पर इस बार कार्तिक महीने में अलग तरह का भाव दिख रहा है। दीपों के पर्व से ठीक पहले उनके कुनबे में रंगों की बहार आई है। कहते हैं, रंगवा देखि कै लागत हय, मानौ देवाली नहीं होली आवय वाली हय। इनके पड़ोसी रामखेलावन भी फूले नहीं समा रहे। गांव की ही राजकुमारी और चंद्रकला कहती हैं- ऐसा लगता है जैसे अब गांव नहीं बल्कि शहर में रह रहे हैं। हर तरफ एकदम लकदक। लाल-हरे, नीले-पीले, सफेद-काले और जाने कौन-कौन से रंग। इन्हीं रंगों में सराबोर हो चुका है वनटांगिया समुदाय। रामगढ़ के साथ-साथ महेशपुर के घरों की दीवारें अब दागदार नहीं दिख रहीं। बिल्कुल साफ-सुथरी और मन मोह लेने वाले रंग में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की पहल के तहत वनटांगिया दीपोत्सव-2024 के लिए वनटांगिया समुदाय के घरों को दीपावली पर चटख रंगों और अल्पनाओं से सजाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘जीरो पॉवर्टी’ मिशन के तहत, गोंडा के रामगढ़ और महेशपुर गांव के वनटांगिया परिवारों के घरों की पेंटिंग कराई गई है। इस पहल का उद्देश्य न केवल इन ग्रामीण परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है, बल्कि उनके जीवन में उत्साह व त्योहार की खुशी का वातावरण बनाना भी है।
विज्ञापन

रामगढ़ के रहने वाले अनिल कुमार ने बताया कि पहली बार उनके घर इतने खूबसूरत और पर्व की खुशी से सजे-संवरे नजर आ रहे हैं। इस अभियान के तहत घरों की दीवारों पर रंग-बिरंगी पेंटिंग और अल्पनाओं का काम किया गया है, जिसमें प्रमुख रूप से लाल, पीला, हरा और नीला जैसे चटख रंगों का उपयोग हुआ है। इसके साथ ही दीवारों पर पारंपरिक लोक चित्रकला और अल्पनाओं से सजी सुंदर कलाकृतियां इन घरों को नई पहचान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनटांगिया दीपोत्सव 2.0 के इस आयोजन के तहत 27 अक्तूबर को विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वनटांगिया समुदाय के परिवारों को उपहार, कपड़े और दैनिक जीवन की अन्य आवश्यक वस्तुएं दी जाएंगी। इस नई पहल ने वनटांगिया परिवारों में उत्सव का नया रंग भर दिया है।

उत्सव का रंग भरने की कोशिश
इस पहल का उद्देश्य केवल घरों को सुंदर बनाना ही नहीं बल्कि यह वनटांगिया समुदाय में स्वच्छता, सुंदरता और आत्मसम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है। दीपावली का पर्व खुशियों और प्रकाश का प्रतीक है। प्रशासन की इस पहल के माध्यम से वनटांगिया समुदाय के परिवारों में उत्सव का एक नया रंग भरने का प्रयास किया गया है।
- नेहा शर्मा, कलेक्टर गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed