फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vaishno Mata's shrine is being decked up in Rani Bazar

Gonda News: रानी बाजार में सज रहा वैष्णो माता का दरबार

Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vaishno Mata's shrine is being decked up in Rani Bazar
रानी बाजार में बनाया जा रहा पंडाल। - संवाद
गोंडा। नवरात्र के अवसर पर नगर के रानी बाजार में इस बार श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी के दरबार में मां अन्नपूर्णा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन भी होंगे। इसके लिए रानी बाजार में भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल को आकर्षक और भव्य रूप देने के लिए कोलकाता से आए कारीगर दिन-रात जुटे हुए हैं। नवरात्र के प्रथम दिन 11 अक्तूबर से पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

पंडाल में माता वैष्णो देवी की भव्य प्रतिमा के साथ मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसमें मां अन्नपूर्णा भगवान भोलेनाथ को प्रसाद अर्पित करते हुए नजर आएंगी। भक्तों को भगवान जगन्नाथ के भी दर्शन होंगे। पंडाल में आकर्षक सजावट की जा रही है।
विज्ञापन

व्यवस्थापक शिवकुमार उर्फ बड़कऊ ने बताया कि पंडाल का निर्माण कार्य 22 सितंबर को शुरू कराया गया था। इसके लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। कमेटी के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल और उपाध्यक्ष कृष्णा शर्मा ने बताया कि पंडाल तैयार करने में साढ़े आठ लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यवस्थापक ने बताया कि रानी बाजार में इस बार लगातार 44वें वर्ष आयोजन किया जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिन से ही श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed