फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vaishnavi and Ishaan create records of success

Gonda News: वैष्णवी और ईशान ने गढ़े सफलता के कीर्तिमान

Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 23 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Vaishnavi and Ishaan create records of success
गोंडा के छेदीपुरवा स्थित आवास पर वैष्णवी पॉल को मिठाई खिलाते माता-पिता, साथ में बहन। - संवाद
गोंडा। गोंडा जिले के दो मेेधावियों ने केंद्रीय लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) में सफलता हासिल की है। छेदीपुरवा के आदित्य पॉल की बेटी वैष्णवी पॉल ने परीक्षा में 62वीं रैंक हासिल की है। वहीं, इमिलिया गुरुदयाल के डॉ. महेश अग्रवाल के बेटे ईशान अग्रवाल का चयन 409वीं रैंक पर हुआ है। यूपीएससी के रिजल्ट में दो होनहारों के चयन से शहर के लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन

यूपीएससी के परिणाम की जानकारी होते ही मंगलवार को शहर की दोनों प्रतिभाएं सोशल मीडिया पर छा गईं। देखते ही देखते दोनों परिवारों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। सफलता मिलने से उत्साहित वैष्णवी पॉल ने परिजनों के साथ शहर के प्रमुख मंदिरों में जाकर माथा टेका। वैष्णवी के पिता स्टेशन रोड पर पेंट की दुकान करते हैं। साथ ही व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष हैं। वैष्णवी की मां रचना पॉल शहर के फातिमा स्कूल में शिक्षिका हैं। वैष्णवी की सफलता पर माता-पिता गर्व महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, ईशान के पिता डॉ. महेश अग्रवाल शहर के नामी चिकित्सक हैं। मां डॉ. अपर्णा अग्रवाल भी चिकित्सक हैं और वह नर्सिंग होम का संचालन करतीं हैं। ईशान की सफलता से व्यापार संघ के पदाधिकारी गदगद हैं। पदाधिकारियों ने दोनों मेधावियों को सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष शिवकुमार सोनी संगठन व पदाधिकारियों राम सिंह, शिवराज सिंह आदि ने दोनों परिवारों को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीएससी परीक्षा 2023 में 62वीं रैंक हासिल करने वाली वैष्णवी पॉल अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को देती हैं। वैष्णवी ने शहर के फातिमा स्कूल से हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई 2015 में पूरी की। इसके बाद दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से 2018 में स्नातक किया। वैष्णवी ने तीन बार सिविल सर्विसेज की परीक्षा दी। इसमें दो बार प्री-परीक्षा पास करके वह साक्षात्कार तक पहुंचीं। इस बार परीक्षा के बाद साक्षात्कार में सफल हुईं। वैष्णवी ने कहा कि दिल्ली में उन्होंने सेल्फ स्टडी की और ऑनलाइन कोचिंग से भी मदद ली। मगर सफलता के लिए सबसे अधिक जरूरी है कि सपने जरूर देखें और हिम्मत बनाए रखें। तैयारी के लिए सात से आठ घंटे का समय निकालें और तनावमुक्त होकर स्टडी करें। इससे सफलता निश्चित है। कहा- यदि किसी बार सफलता न मिले तो हारें नहीं बल्कि ये देखें कि क्या कमी रह गई है और उसे दूर करके आगे तैयारी करें। वैष्णवी ने कहा- सफलता के लिए एकाग्रता और धैर्य बहुत जरूरी है। बताया कि वह ज्यादातर अपने परिवार से ही बात करतीं थीं। खेल या टीवी से दूर रहतीं थीं। उन्हें परिवार से काफी ऊर्जा मिली और परिचितों ने भी पूरा ध्यान रखा।

यूपीएससी परीक्षा 2023 में 409वीं रैंक पर सफल हुए ईशान अग्रवाल ने शहर के रघुकुल विद्यापीठ से इंटर तक की पढ़ाई 2018 में पूरी की। दिल्ली यूनिवर्सिटी से 2021 में स्नातक करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। ईशान को पहली बार में सफलता मिली। मगर वह अपनी रैंक से संतुष्ट नहीं हैं। कहा कि आगे भी तैयारी करेंगे और फिर परीक्षा देंगे। यह पहली बार था, प्रयास जारी रखेंगे। ईशान ने किताबों और अखबारों से तैयारी की। ईशान शतरंज खेलते हैं। पढ़ाई से समय निकालकर वह खेल में भी समय देते थे। ईशान का कहना है कि सफलता के लिए बहुत तनाव की जरूरत नहीं है, बस जुनून हो कि हमें ये हासिल करना है। उसी दिशा में लोगों को प्रयास करना चाहिए। बताया कि स्वयं से ही तैयारी की। साथियों ने भी मदद की। परिवार व गुरुजनों का मार्गदर्शन बराबर मिलता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed