फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Vaccination of 25 thousand children stalled due to lack of vaccine

गोंडा: वैक्सीन के अभाव में 25 हजार बच्चों का टीकाकरण ठप

Fri, 10 Feb 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 10 Feb 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Vaccination of 25 thousand children stalled due to lack of vaccine
बलरामपुर। बच्चों को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए नीमोकोकल (पीसीवी) वैक्सीन का टीका लगाया जाता है, लेकिन जिले में दो महीने से पीसीवी उपलब्ध नहीं है। इसके अभाव में अब तक शून्य से पांच वर्ष तक के 25 हजार से अधिक बच्चों का टीकाकरण छूट चुका है। अब अभिभावक बच्चों को निमोनिया का टीका लगवाने के लिए भटक रहे हैं।
विज्ञापन


बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए जन्म से पांच वर्ष के भीतर कई टीके लगाए जाते हैं। इसके लिए जिला अस्पताल में प्रतिदिन और गांवों में बुधवार व शनिवार को विशेष सत्र आयोजित किए जाते हैं। पीसीवी समाप्त होने के कारण बच्चों का टीकाकरण बंद हो गया है। अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक पीसीवी की उपलब्धता जानने के लिए अस्पतालों का चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

चौक उत्तर लाइन निवासी राजीव ने बताया कि बच्चे को टीका लगवाने के लिए दो बाहर महिला अस्पताल जा चुके हैं। राजेश व पप्पू ने बताया कि निजी में भी पीसीवी का टीका नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरण में लगता है पीसीवी
निमोनिया से बचाव के लिए बच्चों को तीन चरणों में नीमोकोकल (पीसीवी) वैक्सीन का डोज लगाया जाता है। बच्चे को पहला डोज डेढ़ माह, दूसरा साढ़े तीन माह व तीसरा डोज नौ माह पर लगता है, लेकिन वैक्सीन के अभाव में जनवरी से टीकाकरण ठप है।


छूटे बच्चों के लिए चलेगा विशेष अभियान

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व एसीएमओ डॉ. एके शुक्ल ने बताया कि जिन बच्चों को पीसीवी का पहला डोज लग चुका है उन्हें एक साल तक कभी भी दूसरा व तीसरा टीका लगाया जा सकता है। वैक्सीन मिलने पर विशेष अभियान चलाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा।


शीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी वैक्सीन
निमोनिया से बचाव में लगने वाली नीमोकोकल वैक्सीन के लिए शासन को कई बार डिमांड भेजी जा चुुकी है, लेकिन अब तक नहीं मिली। शासन ने शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।
- डॉ. सुशील कुमार, सीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed