{"_id":"6a0cac48061cc9eb0503b664","slug":"uproar-in-municipality-over-complaint-about-drain-cleaning-gonda-news-c-100-1-slko1026-158680-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नाली सफाई की शिकायत पर पालिका में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नाली सफाई की शिकायत पर पालिका में हंगामा
Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 May 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
करनैलगंज। नगर पालिका परिषद कार्यालय में मंगलवार दोपहर बाद नाली सफाई की शिकायत को लेकर पहुंचे एक व्यक्ति और पालिकाकर्मियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि परिसर में जमकर हंगामा हुअा। दोनों पक्षों में मारपीट, धक्कामुक्की और लाठी-डंडे चलने तक की नौबत आ गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी सुरभि पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वार्ड नंबर 12 गांधीनगर निवासी घनश्याम उनके कार्यालय में नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान वह अभद्रता करने लगा। सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। विरोध पर उसने अपने साथियों को बुला लिया, जिन्होंने पालिका परिसर में हंगामा करते हुए कर्मचारियों से मारपीट की।
तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि कर्मचारियों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। घटना के दौरान कुछ देर तक कार्यालय का कामकाज भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
दूसरी ओर घनश्याम की पत्नी रजनी कनौजिया ने भी पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके पति मोहल्ले में खराब सफाई व्यवस्था की शिकायत लेकर नगर पालिका दफ्तर गए थे। वहां उनके साथ अभद्रता की गई, जातिसूचक गालियां दी गईं। मारपीट कर उन्हें बंधक बना लिया गया। उन्होंने मामले में एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।