फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP number one in terms of crime: Khurshid

अपराध के मामले में यूपी नंबर वन : खुर्शीद

Wed, 18 Sep 2024 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 18 Sep 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
UP number one in terms of crime: Khurshid
गोंडा। अपराध के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक पर है। हत्या, महिलाओं के अपहरण, दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म, दहेज हत्या जैसे मामलों की बाढ़ सी आ गई है। जीरो टॉलरेंस की नीति पूरी तरह फेल है। यह आरोप उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव व मंडल के कार्यक्रम प्रभारी अरशद खुर्शीद ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में प्रदेश सरकार पर लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध के मामले में देश की राजधानी बन गया है। उन्होंने कई मामलों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। उन्होंने सुल्तानपुर के लूटकांड के बारे में कहा कि मुख्य आरोपी के पैर में गोली मारी जाती है। जबकि मंगेश यादव का फर्जी तरीके से एनकाउंटर कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर बुधवार को मंडल स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र, जिलाध्यक्ष श्रावस्ती नसीम चौधरी, जिलाध्यक्ष बहराइच जयप्रकाश मिश्र, प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ तिवारी, पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह, रफीक रैनी, शिवकुमार दुबे, जलील खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed