{"_id":"641f3a8a94741a28cc0bb7d5","slug":"up-goverment-coram-gonda-gonda-news-c-13-1-149041-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस साल तक दूसरे राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं : बृजभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस साल तक दूसरे राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं : बृजभूषण
Sat, 25 Mar 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद सांसद, विधायक व अधिकारी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार के छह साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया गया। शनिवार को जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। राजधानी में चल रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रोग्राम का गोंडा में लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि रहे। ‘छह साल, यूपी खुशहाल’ की थीम पर बुकलेट का विमोचन भी किया गया। सांसद बृजभूषण ने योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल की तारीफ में कसीदे पढ़े। दावा किया कि 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बनेंगे। भाजपा के कार्यकाल में जिले को कई बड़े सौगात मिल चुके हैं। मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज के बाद अब शहर में रिंगरोड व दो फोरलेन सड़कों की सौगात मिलेगी। उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ती को न्याय व्यवस्था की जीत बताई। कहा कि दस साल तक दूसरे राजनीतिक दलों के लिए कोई जगह नहीं है।
सांसद ने कहा कि मां पाटेश्वरी देवी राज्य विश्वविद्यालय को दूसरे जनपद पर बनने की बात अफवाह मात्र है। विवि के लिए परसपुर के डोमाकल्पी में जमीन खरीदी जा चुकी है, वहीं विश्वविद्यालय का निर्माण होगा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडेय, गौरा विधायक प्रभात वर्मा, सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, सीडीओ एम. अरुन्मोली, एडीएम सुरेश सोनी, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष सूर्यनारायण तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना राय राजभर, उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्र, दीपक अग्रवाल, राकेश तिवारी, संजीव सिंह, भवानीभीख शुक्ल, आशीष मिश्र, अर्जुन प्रसाद तिवारी, वंदना गुप्ता, सोनी सिंह, ऊषा तिवारी, अर्पिता मिश्रा, रजनी यादव, नीलम व केके श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में नहीं पहुंचे सांसद-विधायक
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम से कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दूरी बनाए रखी। दिल्ली में होने के कारण गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह स्वयं मौजूद नहीं रहे लेकिन उनके प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने हाजिरी लगाई। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, कटरा विधायक बावन सिंह व करनैलगंज विधायक अजय सिंह क्षेत्र में कार्यक्रम की वजह से नहीं पहुंच सके।
चर्चा का विषय बना स्वागत न कराना तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक लाइव प्रसारण के बाद मुख्य अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया जाना था। सांसद बृजभूषण ने अपने चिरपरिचित अंदाज में देरी का हवाला देते हुए डीएम से स्वागत कार्यक्रम की जगह विमोचन कराने को कहा। जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत करना चाहा, लेकिन उन्होंने रहने दो बाद में कहकर स्वागत कार्यक्रम स्थगित करवा दिया। जिसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
-