{"_id":"63b5be635cbb1775af512877","slug":"up-board-exam-omr-gonda-news-lko6650719129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हाईस्कूल में पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हाईस्कूल में पहली बार ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे छात्र
विज्ञापन
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा में पहली बार हाईस्कूल के परीक्षार्थी ओएमआर शीट पर परीक्षा देंगे। साथ ही पाठ्यक्रमों के सवालों के साथ ही छात्रों की कौशल क्षमता का भी परीक्षण होगा। बोर्ड ने मॉडल प्रश्न पत्रों को जारी किया है। इससे छात्रों की तैयारी होगी। जिससे अधिक से अधिक छात्र परीक्षा अच्छे अंक से पास कर सकें। अभी ठंड से स्कूल बंद हैं, इसके लिए छह जनवरी से अभियान चलेगा।
इंटर कॉलेजों को छात्रों को मॉडल पेपर के जरिए तैयारी करानी है, जिससे परीक्षा में उन्हें कोई दिक्कत न हो। हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को पहले से अधिक प्रश्नों के जवाब देने होंगे। 10 वीं की परीक्षा पैटर्न में व्यापक परिवर्तन किया है। बोर्ड परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट का इस्तेमाल होने जा रहा है। बोर्ड की ओर से वेबसाइट पर जारी मॉडल पेपर पर गौर करें तो प्रश्नपत्र में प्रश्नों की संख्या पहले की तुलना में काफी बढ़ गई है।
हाईस्कूल विज्ञान के प्रश्नपत्र में पहले जहां 20 प्रश्न (11 बहुविकल्पीय, 06 लघु उत्तरीय और 03 दीर्घ उत्तरीय) पूछे जाते थे। इस बार 20 बहुविकल्पीय, 08 लघु उत्तरीय और 03 दीर्घ उत्तरीय कुल 31 प्रश्न होंगे। संस्कृत विषय के प्रश्नपत्र में 31 प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले 18 प्रश्न रहते थे। इसी प्रकार अन्य विषयों में भी प्रश्नों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञान विषय में पहले दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के लिए सात अंक निर्धारित था। इस बार छह नंबर ही मिलेंगे। लघु उत्तरीय प्रश्न पहले दो-दो अंक के थे। अब दो व चार अंक निर्धारित हैं। प्रश्नपत्र का लगभग 30 प्रतिशत भाग 20 अंक का विकल्पीय प्रश्न (मल्टीपल च्वॉयस क्वेश्चन) पर आधारित होगा जिसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। दूसरा लगभग 70 प्रतिशत भाग 50 नंबर का वर्णनात्मक प्रश्नों का होगा, जिसके उत्तर पहले की तरह उत्तर पुस्तिकाओं पर लिखना होगा।
इसी माह आनी शुरू हो जाएंगी कॉपियां
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की कॉपियां जनवरी के अंतिम सप्ताह में आनी शुरू हो जाएंगी। जीआईसी में कापियों को रखा जाएगा। कॉपियों पर बार कोड और मोनोग्राम भी रहेगा। परीक्षा के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं में हेरफेरी न होने पाए, इसके लिए यह व्यवस्था की गई है। साथ ही पहली बार कॉपियां सिलाई की होंगी। अभी तक कॉपियां सिलाई की नहीं होती थीं। जिससे पन्नों के बदलने का खेल होता था।
बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे परीक्षार्थियों का विवरण:-
हाईस्कूल- 53327 इंटरमीडिएट- 39191
बालक- 29124 बालक- 21669
बालिका- 24203 बालिका- 17522
वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध
बोर्ड की वेबसाइट पर मॉडल पेपर उपलब्ध है। कॉलेजों को बोर्ड परीक्षा के छात्रों को तैयारी कराने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
-राकेश कुमार, डीआईओएस