फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The wedding procession was awaited, but the groom refused to proceed demanding a Thar instead

Gonda News: बरात का हो रहा था इंतजार, थार के लिए दूल्हे ने कर दिया इन्कार

Wed, 28 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 28 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession was awaited, but the groom refused to proceed demanding a Thar instead
बरात के स्वागत के लिए सजा मैरिज हाॅल व मौके पर जानकारी लेती पुलिस। सोशल मीडिया
गोंडा। दहेज में पहले बुलेट और फिर थार वाहन के लिए रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए लड़की पक्ष ने शादी तोड़ने की शिकायत की है। सोमवार रात शहर के आईटीआई रोड स्थित मैरिज हॉल में बरात के स्वागत की तैयारियां कर लड़की पक्ष रात साढ़े 12 बजे तक इंतजार करता रहा लेकिन गोरखपुर से बरात नहीं पहुंची। आरोप है कि थार के लिए रुपये नहीं मिलने पर दूल्हे ने फोन कर शादी से इन्कार कर दिया। यह सुनकर दुल्हन गश खाकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे संभाला और यूपी 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली।
विज्ञापन

खरगूपुर निवासी युवती की शादी गोरखपुर के रोशनपुर निवासी युवक से तय हुई थी। 26 अक्तूबर को शादी होनी थी। इसके लिए आईटीआई रोड स्थित मैरिज हॉल में तैयारियां की गई थीं। देर रात तक बरात नहीं पहुंचने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे से फोन पर संपर्क किया। दुल्हन की मां के मुताबिक, बातचीत के दौरान दूल्हे ने थार के लिए रुपये नहीं मिलने की बात कहते हुए शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

दुल्हन की मां का आरोप है कि शादी से पहले दहेज का सामान लड़के पक्ष के घर भेज दिया गया था। सामान की सूची भी उनके पास है, जिस पर लड़के पक्ष के लोगों के हस्ताक्षर हैं। इसके बावजूद थार के लिए रुपये मांगे गए। मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इन्कार कर दिया गया। इस सदमे में दुल्हन बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजनों ने उसे संभाला। कुछ देर बाद होश आने पर परिवार ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की पक्ष की सूचना पर यूपी 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने पीड़ित पक्ष को मंगलवार सुबह कोतवाली बुलाया था लेकिन वे लोग नहीं पहुंचे।

नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि खरगूपुर निवासी दंपती की बेटी की शादी आईटीआई रोड स्थित मैरिज हॉल में होनी थी। गोरखपुर से बरात आनी थी लेकिन देर रात तक नहीं पहुंची। लड़की पक्ष ने दूल्हे के घरवालों के शादी से इन्कार करने की सूचना दी थी। परिजनों ने महिला थाने में तहरीर दी है। महिला थानाध्यक्ष अनीता यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि प्रकरण की जानकारी मिली है। पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बरात के स्वागत के लिए सजा मैरिज हाॅल व मौके पर जानकारी लेती पुलिस। सोशल मीडिया

बरात के स्वागत के लिए सजा मैरिज हाॅल व मौके पर जानकारी लेती पुलिस। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed