{"_id":"6ae0eefefbff1649990461a3","slug":"constitution-dialogue-to-be-held-in-secondary-schools-gonda-news-c-100-1-slko1026-168754-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: माध्यमिक विद्यालयों में होगा संविधान संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: माध्यमिक विद्यालयों में होगा संविधान संवाद
Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
जनपद न्यायालय सभागार में शिक्षकोें को जानकारी देतीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता
गोंडा। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में नवंबर में संविधान संवाद अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के इस अभियान में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और निशुल्क कानूनी सहायता की जानकारी दी जाएगी। अभियान का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस पर प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण के साथ होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जनपद न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह के निर्देश पर जनपद न्यायालय के सभागार में मंगलवार को शिक्षकों का प्रशिक्षण हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह और असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल बृजलाल तिवारी ने अभियान की रूपरेखा बताई।
प्रत्येक विद्यालय में विधिक साक्षरता क्लब गठित होगा। प्रधानाचार्य एक शिक्षक को प्रभारी और नोडल नामित करेंगे। क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को संविधान निर्माण, संविधान निर्माताओं के योगदान, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, चुनाव और राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों की जानकारी दी जाएगी। विद्यार्थियों को मुफ्त कानूनी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी भी दी जाएगी। क्लब के गठन और गतिविधियों का रिकॉर्ड जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजना होगा।