फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   UP Block Pramukh Chunav 2021 Inflammatory video viralof former MLA Baijnath Dubey workers advised to be stationed with sticks

यूपी: पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का भड़काऊ वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं से कहा- लाठी-डंडे लेकर रहें तैयार

Sat, 10 Jul 2021 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 10 Jul 2021 11:36 AM IST
सार

वीडियो में पूर्व विधायक लाठी डंडों के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। लाठी ना होने पर स्कूल परिसर से लेने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर लाठी लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
UP Block Pramukh Chunav 2021 Inflammatory video viralof former MLA Baijnath Dubey workers advised to be stationed with sticks
पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर घमासान जारी है। गोंडा में पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे का भड़काऊ वीडियो वायरल हुआ है।  पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं को लाठी डंडो के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे अपने निजी स्कूल में सपा कार्यकर्ताओं को टिप्स दे रहे हैं। उनके टिप्स देते हुए वीडियो वायरल हुआ है। 
विज्ञापन


वीडियो में पूर्व विधायक लाठी डंडों के साथ तैनात रहने की सलाह दे रहे हैं। लाठी ना होने पर स्कूल परिसर से लेने की सलाह दे रहे हैं। वायरल वीडियो में सपा कार्यकर्ता सड़कों पर लाठी लेकर चलते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


इससे पहले सपा और बीजेपी कार्यकर्ताओं में पत्थरबाजी हुई थी। सपा नेता बैजनाथ दुबे मीडिया के सामने शुक्रवार को ही गांधीगिरी और अहिंसा की बात कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि नामांकन के दिन पूर्व विधायक बैजनाथ नाथ दुबे पर हमला हुआ था। जब वे सपा समर्थित पंकज गोस्वामी का पर्चा दाखिल कराने कटरा ब्लॉक में गए थे। इस ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर चुनाव हो रहा है। 

इसके लिए पूर्व विधायक कार्यकर्ताओं को लाठी डंडे लेकर पहुंचने की अपील कर रहे हैं। बैजनाथ दुबे ने इसे भाजपा की साजिश बता रहे हैं, जबकि वीडियो में वह कार्यकर्ताओं को भड़काते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed