{"_id":"ea468a66e3ad232a6b3b670e2accc88e","slug":"until-yesterday-the-cane-price-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक करें गन्ना मूल्य का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक करें गन्ना मूल्य का भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो/ गोंडा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने जिले के सभी चीनी मिल अध्याशियों व महाप्रबंधकों को किसानों के बकाए गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए सख्त निर्देश दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने चीनी मिल अधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि उच्च न्यायालय का आदेश है कि सभी चीनी मिलें किसानों के गन्ना मूल्य बकाए का 15 जुलाई 2015 तक 75 प्रतिशत हर हाल में भुुगतान कर दें।
विज्ञापन
उन्होंने मिल के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर चीनी मिलें कोर्ट की अवमानना की दोषी होंगी। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि सभी चीनी मिलों का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैंक खाता खोला जा चुका है। भुगतान के बाबत इससे पहले भी कई बार नोटिस जारी हो चुका है।
विज्ञापन