फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   undermining in the security of atm

एटीएम की सुरक्षा में नियमों की अनदेखी

Tue, 23 Jun 2015 11:54 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के एटीएम में कैश लोडिंग की जिम्मेदारी बैंक प्रशासन ने निजी एजेंसियों के हाथों में दे रखी है। एटीएम में कैश लोडिंग करते समय निजी एजेंसियां सुरक्षा के मानकों को दरकिनार कर रही हैं। इससे एटीएम के कैश की सुरक्षा का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ में सोमवार को एटीएम में कैश लोडिंग करने के लिए जा रही वैन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर लुटेरों ने कस्टोडियन, सुरक्षा गार्ड व ड्राइवर को गोली मार दी। लुटेरों ने कैश वैन से 6.75 लाख रुपये लूटकर सुरक्षा इंतजाम की पोल खोल दी।
विज्ञापन


जिले में राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के मिलाकर कुल 35 एटीएम हैं। इनमें से अधिकांश एटीएम में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती नहीं है। जिन बैंकों के एटीएम में सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है, उनके पास बंदूक नहीं है। हालांकि बैंक अधिकारी व पुलिस एटीएम की सुरक्षा का दावा करती है, मगर एटीएम की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एलबीएस चौराहे के समीप स्थित आईसीआईसीआई बैंक में वर्ष 2008 में हेलमेट लगाकर आए पांच लुटेरों ने बैंक मैनेजर समेत कैशियर व अन्य कर्मचारियाें को कमरे में बंद करके कैश काउंटर से 54 लाख रुपये लूट लिए थे। लुटेरों ने बैंक के गार्ड व अन्य कर्मचारियों की पिटाई भी की थी।

जनपद में राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के कुल 35 एटीएम काम कर रहे हैं, पर इनकी सुरक्षा को लेकर बैंक प्रशासन गंभीर नहीं है। नियमों के अनुसार एटीएम की सुरक्षा के लिए दो शिफ्टों में एक-एक सुरक्षाकर्मी की मय बंदूक ड्यूटी होनी चाहिए। मगर अधिकांश एटीएम पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं है।

इसका फायदा जालसाज उठा रहे हैं। एटीएम में रुपये निकालने आने वाले खाताधारकों से अक्सर जालसाज धोखे से उनके कार्ड बदलकर रुपये उड़ा लेते हैं। कई बैंकों के एटीएम बूथ पर सुरक्षाकर्मी तैनात भी हैं तो उनके  पास बंदूक नहीं है। लिहाजा वह निहत्थे एटीएम की सुरक्षा कर रहे हैं।

राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के अधिकारियों को एटीएम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। कैश लोडिंग के लिए लोडिंग एजेंसियों को सुरक्षा के मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं।
अशोक पांडेय, लीड बैंक मैनेजर

राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के जो भी एटीएम लगाए गए हैं, उनकी सुरक्षा के लिए बैंक अधिकारियों को सुरक्षाकर्मी तैनात करने और एटीएम व बैंकों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बैंक अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुरक्षा के टिप्स दिए जाएंगे।


बैंक व एटीएम की सुरक्षा के लिए पुलिस को भी सतर्क किया गया है। पुलिस भ्रमण भी करती है और बैंक सुरक्षा ड्यूटी में सिपाही भी लगाए जाते हैं। - अरपीएस यादव, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed