फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   uncontrolled DCM hit bike In Gonda home guard died

UP: अयोध्या हाईवे पर होमगार्ड को डीसीएम ने रौंदा... दर्दनाक मौत, महाकुंभ में ड्यूटी के लिए मेडिकल कराने गए थे

Thu, 19 Dec 2024 07:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Dec 2024 07:34 PM IST
सार

अयोध्या हाईवे पर होमगार्ड को डीसीएम ने रौंद दिया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वह महाकुंभ में ड्यूटी के लिए मेडिकल कराने गए थे। 

विज्ञापन
uncontrolled DCM hit bike In Gonda home guard died
ओंकारमणि तिवारी की फाइल फोटो, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में बृहस्पतिवार को एक अनियंत्रित डीसीएम ने बाइक सवार होमगार्ड जवान को टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम होमगार्ड को रौंदते हुए निकल गई। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। होमगार्ड की ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में लगी थी। वह मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल आए थे। हादसा नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या हाईवे पर मनकापुर बस स्टॉप के समीप हुआ। 

विज्ञापन


इटियाथोक थाना क्षेत्र के करुआपारा गांव निवासी होमगार्ड ओंकारमणि तिवारी (52) इटियाथोक थाने में ही तैनात हैं। ब्लॉक आर्गनाइजर होमगार्ड लवकुश द्विवेदी ने बताया कि ओंकार की ड्यूटी प्रयागराज महाकुंभ में लगी थी। प्रयागराज जाने से पहले वह मेडिकल चेकअप कराने के लिए बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल आए थे। 

विज्ञापन

डीसीएम व चालक की तलाश जारी

सर्कुलर रोड पर मनकापुर बस स्टॉप के पास एक अनियंत्रित डीसीएम से उनकी बाइक में धक्का लग गया। वह बाइक से सड़क पर गिर गए। भागने के चक्कर में डीसीएम ने उन्हें कुचल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल संतोष मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना करने वाले डीसीएम व उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौत से परिवार में मचा कोहराम

हादसे में होमगार्ड ओंकारमणि तिवारी की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी सुंदर तिवारी बेसुध हो गईं। रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि सुबह वह गोंडा जाने के लिए घर से निकले थे। क्या पता था कि अब वह कभी लौटकर नहीं आएंगे। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा रहा। मृत ओंकार के दो बेटे अजय कुमार तिवारी व राजू तिवारी हैं। दोनों का विवाह हो चुका है।

होमगार्ड एसोसिएशन ने जताया शोक, आर्थिक मदद की मांग

होमगार्ड जवान के असामयिक निधन पर होमगार्ड एसोसिएशन ने शोक जताया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र अंकम ओझा ने कहा कि ओंकार बेहद कर्मठ थे और अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा सजग रहते थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन पीड़ित परिवार के साथ है। संगठन की तरफ से जो कुछ बन पड़ेगा परिवार की सहायता की जाएगी। उन्होंने प्रशासन से भी पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed