फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncontrolled car entered the salon, teenager died, two seriously injured

Gonda News: बेकाबू कार सैलून में घुसी, किशोर की मौत, दो गंभीर

Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 28 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car entered the salon, teenager died, two seriously injured
इसरार की फाइल फोटो।
मोतीगंज/झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के दुफेड़िया गांव में परिषदीय विद्यालय के पास शुक्रवार देर शाम बेकाबू हुई कार मुन्ना सिंह मार्केट स्थित सैलून में घुस गई। हादसे में सैलून के बाहर बैठे इसरार (14) की मौके पर ही मौत हो गई और जगदीशपुर जयलाल पुरवा निवासी गोलू सिंह (18) व दुफेड़िया निवासी रियाज (17) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिजनों ने कार से स्टंट का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस ने ड्राइविंग सीखते समय हादसा होने की बात कही है।
विज्ञापन

दुफेड़िया निवासी फिरयाद ने बताया कि बेटा इसरार शुक्रवार शाम सात बजे उनके सैलून के बाहर बेंच पर बैठा था। तभी अमृतापुरवा निवासी ओमप्रकाश यादव कार से स्टंट कर रहा था। तेज रफ्तार होने के चलते कार बेकाबू होकर इसरार को कुचलते हुए सैलून में घुस गई। सैलून में बाल कटवाने पहुंचे गोलू सिंह और रियाज गंभीर रूप से घायल हो गए। इसरार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। परिजनों ने कहा कि पहले आरोपी चालक की गिरफ्तारी हो, उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का भरोसा देकर शव कब्जे में ले लिया। कोतवाल संजय कुमार सिंह का कहना है कि सैलून के बगल में ओमप्रकाश यादव की दूध की डेयरी है। ओमप्रकाश ने करीब 10 दिन पहले नई कार खरीदी थी। वह कार सीख रहा था, तभी हादसा हो गया। कोतवाल ने बताया कि कार को कब्जे में लिया गया है। मृतक के पिता फिरयाद की तहरीर पर आरोपी ओमप्रकाश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे के शव से लिपटकर रोती रही मां

इसरार की मौत की खबर मिलते ही मां जैबुलनिशा बेसुध हो गईं। चचेरे भाई शहाबुद्दीन ने बताया कि इसरार चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था।वह परिषदीय विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र था। वह खाली समय में पिता फिरयाद के काम में हाथ बंटाता था। शुक्रवार को भी वह पिता के काम में हाथ बंटाने के लिए दुकान गया था। तभी हादसे का शिकार हो गया। मां जैबुलनिशा, पिता फिरयाद, बहन सलमा व भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed