फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Uncontrollable DCM tramples bike rider, death

बेकाबू डीसीएम ने रौंदा, युवक की मौत

Fri, 09 Jul 2021 08:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable DCM tramples bike rider, death
गोंडा। मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर तेलियन पुरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह बाइक सवार को बेकाबू डीसीम ने रौंद डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने के बाद डीसीएम विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

बहराइच जनपद के थाना पयागपुर क्षेत्र के बभनीआवां कुर्सी गांव रहने वाली दुर्गेश श्रीवास्तवा ने बताया कि वह अपने पति प्रदीप श्रीवास्तव (37) के साथ गुरुवार को बाइक से अपने मायके दिनकरपुर गांव आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उसके पति प्रदीप वापस अपने घर लौट रहे थे तभी मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर तेलियन पुरवा गांव के पास सामने से आ रही बेकाबू डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद डीसीएम विद्युत पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां चिकित्सक डीके भास्कर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed