{"_id":"68545122bbf5f48622018be7","slug":"two-youths-were-duped-of-rs-3-lakhs-on-the-pretext-of-getting-them-a-job-in-the-army-gonda-news-c-100-1-slko1028-139521-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 3 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से 3 लाख हड़पे
Thu, 19 Jun 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
बालपुर (गोंडा)। सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों से तीन लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जालसाज दो युवकों से पैसे लेकर उन्हें उत्तराखंड के रानीखेत ले गया, यहां फर्जी नियुक्ति पत्र देकर भाग गया। पीड़ितों ने बालपुर चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
करनैलगंज के हरसिंहपुर गांव रहने वाले भगौती राम व रामशंकर ने बालपुर चौकी पर तहरीर देकर बताया है कि 2018 में एक व्यक्ति ने सेना में नौकरी दिलाने के लिए कई लोगों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ले लिए। उत्तराखंड के रानीखेत ले गया, वहां फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिया।
रामशंकर ने बताया कि बाद में सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। जालसाज भी वहां से भाग गया। सात साल से आरोपी गांव नहीं आया है। दस जून को लड़की के शादी में आरोपी आया तो उन लोगों ने पैसा वापस करने के लिए कहा। इस पर वह आग बबूला हो गया। पैसा देने से मना कर दिया। पीड़ित ने बालपुर चौकी पर तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। बालपुर रिपोर्टिंग पुलिस चौकी प्रभारी दृगविजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।