{"_id":"5f131b1c8ebc3e63a25dd382","slug":"two-youths-drown-in-pond-gonda-news-lko531342014","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
गोंडा। सदर तहसील के केशवपुर पहडवा के एक तालाब में मछली को चार खिलाने गया एक युवक का पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। उसे बचाने के लिए एक और युवक बचाने के लिए तालाब में कूद गया। इससे दोनों तालाब में डूब गए। बारिश के कारण तालाब में अधिक पानी था, जिससे दोनो गहराई में चले गए और डूब गए। काफी देर तक डूबे रहने से उनकी मौत हो गई। एसडीएम विजय बहादुर यादव ने बताया कि दोनो युवकों की डूबने से मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने पहुंचकर दोनो शवों को तालाब से बाहर निकाला। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि दोनो की मौत हो चुकी थी, तालाब से शव को निकाल लिया गया है।
केशवपुर पहड़ाव के एक तालाब में गांव के अंखड प्रताप सिंह पुत्र पारसनाथ सिंह (32) मछली को चारा खिलाने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। युवक को डूबते देखकर वहां पर थोड़ी दूर पर मौजूद सुधीर पुत्र भगवानदी (17) दौड़कर आया और डूबते हुए युवक को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा। उसे तालाब में पानी का अंदाजा नहीं था, वह पहले डूबे युवक को बचाने के चक्कर में गहराई में चला गया और वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने पहुंचकर बचाने का प्रयास किया लेकिन दोनों तालाब में डूब चुके थे, जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जाल लगाया और दोनो के शवों को निकाल लिया है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।