{"_id":"5f677b268ebc3ef4800cd78d","slug":"two-thousand-teachers-transferred-800-will-be-appointed-gonda-news-lko5410829127","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार शिक्षकों के तबादले की सौगत, 800 की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार शिक्षकों के तबादले की सौगत, 800 की होगी नियुक्ति
विज्ञापन
गोंडा। बेसिक शिक्षा में एक बार फिर सरकार के फैसले से उम्मीद जगी है। सरकार के फैसले से जिले के करीब दो हजार शिक्षकों को लाभ मिलेगा। उन्हें अपने जनपद में तबादले का अवसर मिलेगा। बीते मार्च माह में तबादले की कार्रवाई हुई थी लेकिन कोरोना संकट के कारण यह कार्रवाई रुक गई थी। मुख्यमंत्री के फैसले से शिक्षकों में खुशी है। वहीं 800 शिक्षकों के नए पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो गया है। बीएसए डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति का कहना है कि तबादले की कार्रवाई शासन स्तर से ही होने हैं। काउंसलिंग की कार्रवाई पहले ही पूरी हो चुकी है।
जिले से अपने जिले में जाने के लिए करीब तीन हजार शिक्षकों ने आवेदन किया था। काउंसिलिंग में दो हजार के करीब शिक्षकों का ही सत्यापन हो पाया था। लॉकडाउन के कारण भर्ती प्रक्रिया रुक गई थी और तब से शिक्षक इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्र कहते हैं कि शिक्षकों के तबादले का फैसला सराहनीय है। सरकार ने रोक के दौरान ही कहा था कि स्थिति सामान्य होने पर आगे की कार्रवाई होगी। इसी तरह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, अवधेश त्रिपाठी भी कहते हैं कि शिक्षकों को सरकार से पूरी उम्मीद थी और सरकार ने समय से फैसला लिया है। पंचायत चुनाव की घोषणा होने से फिर तबादला फंस जाता। उन्होंने बताया कि इससे दूसरे जनपद से गोंडा जिले में भी लोग आ सकेंगे। बीते चार सालों में प्रदेश के आठ जिलों में तबादला ही नहीं हुआ है। लेकिन इस बार उन जिलों से भी तबादले हो रहे हैं। इससे जिले में आने वाले शिक्षकों की संख्या बढ़ेगी।
1600 सहायक अध्यापक के पद पर चल रही थी प्रक्रिया, 800 को ही मौका
69 हजार शिक्षक भर्ती में जिले में 1600 शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही थी। सरकार के फैसले में 37 हजार पदों पर भर्ती शिक्षामित्रों के मामले में रोका गया है। इससे जिले में 50 फीसदी पदों में कटौती तय मानी जा रही है। ऐसे में 800 पदों पर ही नए शिक्षकों की भर्ती हो पाएगी। सरकार के फैसले के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई तो एक सप्ताह में जिले को 800 शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन
सरकार के फैसले की जानकारी हुई है। शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया चल रही थी। रोक के बाद प्रक्रिया बंद कर दी गई थी। आदेश मिलने पर तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी, तैयारी पूरी है। -डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति, बीएसए