फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two teenagers including a student died due to drowning in the drain

नाले में डूबने से एक छात्र समेत दो किशोरों की मौत

Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers including a student died due to drowning in the drain
गोंडा। करबला बुधईपुरवा गांव में बुधवार की दोपहर बाद गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए एक छात्र समेत तीन किशोर मछली पकड़ने के बाद तालाब में नहाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में एक तालाब के समीप स्थित नाला पार करते समय एक छात्र समेत दो किशोर गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

दोनों को नाले में डूबता देख तीसरे किशोर ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। मगर जब वह नहीं बचा सका तो शोर मचाता गांव की ओर भागा। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को नाले से बाहर निकाला। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के करबला बुधईपुरवा गांव के रहने वाले बरकत अली का बेटा साजिद (15) पास के विद्यालय में दसवीं का छात्र है। साजिद के साथ इसी गांव का रहने वाला पेशे से मजदूर बब्लू को बेटा महमूद 16 व शकील का बेटा आदिल 16 तीनों बुधवार की दोपहर गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछली पकड़ने के बाद तीनों तालाब में नहाकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में तालाब के समीप ही एक नाले को पार करते समय साजिद व महमूद का पैर फिसल गया। जिससे दोनों ने नाले में गिरकर डूब गए। आदिल ने पहले तो दोनों को बचाने का प्रयास किया।

मगर जब वह दोनों को नाले से नहीं निकाल सका तो शोर मचाता गांव की ओर भागा। गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों को नाले से निकालकर जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने साजिद व महमूद को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed