फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two teenager from same village missing from home

एक ही गांव की दो किशोरी घर से लापता

Mon, 02 Dec 2019 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two teenager from same village missing from home
मनकापुर (गोंडा)। एक गांव की रहने वाली दो किशोरियां घर से लापता हो गईं। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद किशोरी की माताओं ने पुलिस में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि बीते माह एक नवंबर को वह पड़ोसी के यहां बरसी में शामिल होने गई थी। 13 वर्षीय बेटी जो कक्षा आठ की छात्रा है, घर पर अकेली थी। रात में घर लौटी तो बेटी गायब थी। कई दिनों तक खोजबीन के बाद पता चला कि राजेश पाल, रमेश पाल निवासी विशुनपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ने उनकी बेटी को घर से बहलाकर भगा ले गए हैं।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य महिला ने सोमवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सात नवंबर को दिन में अपनी 14 वर्षीय बेटी को घर में अकेली छोड़कर गांव में ही एक व्यक्ति के यहां मजदूरी करने गई थी। जब शाम को घर लौटी तो उसकी बेटी लापता थी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि बेटी को घर पर अकेला देख कर कंसराम पाल, राजेश पाल, रमेश पाल निवासी विशुन पुर थाना सदुल्लानगर जनपद बलरामपुर ने फुसलाकर बेटी को भगा ले गए हैं। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि तहरीर मिली है उपरोक्त के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed