{"_id":"47e46fd826bb2a87aa8f092ff6975950","slug":"two-stores-of-fertilizer-and-seed-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व बीज की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व बीज की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि चार टीमों ने शुक्रवार को जिले की खाद व बीज की 54 दुकानों पर छापेमारी की। अभिलेख न दिखाने वाले दो दुकानदारों की दुकान का लाइसेंस निलंबित किया। वहीं डीएपी व एनपीएस खाद के 23 नमूने भरे गए।
जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर चारों तहसील के खाद व बीज की दुकानों पर छापेमारी करने के लिए चार टीम का गठन किया गया।
करनैलगंज तहसील के चौरी चौराहे पर त्रिपाठी खाद भंडार व करनैलगंज बस स्टाप चौराहे के पास संचालित न्यू किसान बीज भंडार की दुकान पर छापेमारी की गई।
जहां से डीएपी व एनपीएस के 23 नमूने भरे गये। दुकान में रखे स्टाक व बिक्री से संबंधित अभिलेख दिखाने को कहा गया। लेकिन दोनो दुकानदारों ने अभिलेख उपलब्ध नहीं करवाया। इससे दोनो दुकाननदारों की दूकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। वहीं जायसवाल खाद भंडार पर डीएपी का नमूना लिया गया।