फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two soldiers of GRP discharged from level-1

जीआरपी के दो सिपाही लेवल-1 से डिस्चार्ज

Thu, 11 Jun 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Two soldiers of GRP discharged from level-1
गोंडा। जिले में मंगलवार की रात एक साथ 17 कोरोना संक्रमित पाये गये थे। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गये। बुधवार और गुरूवार की सुबह आई रिपोर्ट जिले के राहत देने वाली रही। इसके साथ एक अच्छी खबर ये भी मिली कि गोंडा जीआरपी कोतवाली में तैनात तीन सिपाही जो कि पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे, इनमें से गुरूवार को दो जीआरपी सिपाहियों को कोविड लेवल-1 से डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी भी एक सिपाही कोविड लेवल-1 में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि 31 मई को आई जांच रिपोर्ट में जीआरपी के दो सिपाही कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद एक लाबी का गार्ड और एक अन्य जीआरपी सिपाही भी कोरोना संक्रमित मिला था। गुरूवार को आई रिपोर्ट में जीआरपी के दो सिपाहियों की भी रिपोर्ट निगेटिव आई थी तो उन्हें कोविड लेवल-1 से डिस्चार्ज कर दिया गया। ये लोग स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से श्रमिकों की देखरेख में लगे थे। वहीं से संक्रमित होने की आशंका है। अभी भी एक जीआरपी के सिपाही का इलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

जीआरपी सिपाहियों का हुआ स्वागत
गुरूवार को कोविड लेवल-1 से डिस्चार्ज हुए दो जीआरपी सिपाहियों का रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। जीआरपी इंस्पेक्टर राजेश सिंह राणा ने बताया कि कोरोना को मात देकर लौटे हमारे दोनों सिपाहियों के स्वागत में सभी अफसरों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। कोतवाली में उनकी आमद के बाद उन्हें फिर होम क्वारंटीन रहने के लिए अवकाश दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ट्रू नेट्स मशीन की जांच पर सवाल
बीते दिनों जिला अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में एम महिला आंख के आपरेशन के बाद ट्रूू नेट्स मशीन से हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। लेकिन लखनऊ की जांच रिपोर्ट में उस महिला की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। अब जबकि इमरजेंसी में आपरेशन के पहले मरीजों की कोरोना जांच के लिए जिला अस्पताल में लगाई गई ट्रूू नेट्स मशीन की जांच रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो गये हैं।
आपरेशन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन किया गया
ट्रू नेट्स मशीन की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई महिला का आपरेशन नेत्र सर्जन डॉ पुनीत कुमार श्रीवास्तव ने किया था। आपरेशन करने वाले डॉ पुनीत ने कहा कि महिला के आपरेशन के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन किया गया और पूरी सतर्कता बरती गई है। अब महिला की लखनऊ की जांच रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने से जिला अस्पताल प्रशासन सहित पूरे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
309 में 206 मरीज ठीक होकर लौटे
गोंडा। आयुक्त महेन्द्र कुमार ने बताया है कि मण्डल में गुरूवार तक 206 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मण्डल के जनपदों से 10 जून को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 548 सैंपल भेजे गए, जिसमें जनपद गोंडा से 103, जनपद बलरामपुर से 186, बहराइच से 156 तथा श्रावस्ती से 103 सैंपल भेजे गए हैं। मण्डल में कुल 311 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं जिसमें जनपद गोंडा में 106, बलरामपुर में 52, बहराइच में 106 तथा श्रावस्ती में 47 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। श्रावस्ती के 1 व बलरामपुर के 1 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जबकि शेष 309 कोरोना पॉजिटिव मरीज में से 206 मरीजों को ठीक होने बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 62, बलरामपुर के 36, बहराइच के 80 तथा श्रावस्ती के 28 मरीज शामिल हैं।

बुधवार शाम और गुरुवार सुबह को मिलाकर कुल 260 रिपोर्ट आई है। इसमें केवल एक ही कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। बाकी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी तीन सौ अधिक की रिपोर्ट वेटिंग है। सबसे राहत भरी बात ये रही कि जिस महिला की ट्रू नेट्स मशीन से रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी लेकिन लखनऊ से आई रिपोर्ट में वो निगेटिव पाई गई है। दो लोगों को गुरुवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है। -डॉ मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed