फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two shops destroyed due to short circuit

Gonda News: शाॅर्ट-सर्किट से किराना व वारदाना की दुकान राख

Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 11 May 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two shops destroyed due to short circuit
गोंडा। शाॅर्ट-सर्किट से शुक्रवार देर रात किराना व वारदाना की दो दुकानों में आग लग गई। इससे दोनों दुकानों का सारा सामान जल गया।
विज्ञापन


खरगूपुर थाना क्षेत्र के रुपईडीह गांव निवासी गिरधारी लाल मिश्र की घर में ही किराना की दुकान है। शुक्रवार देर रात शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मगर तक तक दुकान में रखा किराना का सारा सामान जलकर राख हो गया। गिरधारी लाल ने आग से दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

दूसरी घटना में शहर में नवीन गल्लामंडी के समीप की है। रानीबाजार निवासी आकाश गोयल उर्फ मोनू बहराइच बाईपास मार्ग पर नवीन गल्ला मंडी के समीप वारदाना की दुकान करते हैं। आकाश ने बताया कि रात में वह दुकान बंद करने के बाद घर चले गए थे। देर रात शॉर्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों से खबर पाकर वह दुकान पहुंचे तो शटर से धुआं व लपटें निकल रही थीं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आकाश ने आग से एक लाख रुपये के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed