{"_id":"67c5f0cf51b53179dc0e4839","slug":"two-roads-will-be-widened-with-2937-crore-rupees-gonda-news-c-100-1-slko1026-133630-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 29.37 करोड़ से चौड़ी होंगी दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 29.37 करोड़ से चौड़ी होंगी दो सड़कें
Mon, 03 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जल्द ही जिले की दो सड़कों की हालत बदलने वाली है। गड्ढायुक्त और क्षतिग्रस्त सड़क पर आवागमन करने की समस्या खत्म हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेज दिया है। 29 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है। शासन से स्वीकृति मिलते ही सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधीन गौरा पांडेय, परसातिवारी, घारीघाट, अल्लीपुर, गिन्नीनगर (अन्य जिला मार्ग) को जाने वाली सड़क क्षतिग्रस्त है। करीब दस किलोमीटर लंबी इस सड़क का कई वर्ष पूर्व निर्माण कराया गया था। वर्तमान में इसकी चौड़ाई तीन मीटर है। मरम्मत के अभाव में मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। ऐसे में क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अधिशासी अभियंता पीके त्रिपाठी ने बताया कि 14 करोड़ सात लाख 64 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजा गया है।
लोक निर्माण विभाग खंड दो की दुर्जनपुर घाट-मझारा-चंदापुर-महर्षि पतंजलि आश्रम को जाने वाली सड़क को भी चौड़ा करने की कार्ययोजना शासन को भेजी गई है। इस मार्ग से भी 10 हजार से अधिक लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। सड़क टूटकर गड्ढों में बदल चुकी है। इस मार्ग को भी साढ़े पांच मीटर चौड़ा किया जाना है। अधिशासी अभियंता सुरेश राम ने बताया कि 15.30 करोड़ का प्रस्ताव तैयार कराकर भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
कचहरी रेलवे स्टेशन के उस पार रेलवे क्रॉसिंग से केशवपुर घोसियाना होकर एफसीआई गोदाम होते हुए गूंठे बाबा तिराहा को जाने वाली सड़क बदतर है। यह सड़क चंदवत-तिलका कटरा बाजार मार्ग को जोड़ती है। लोक निर्माण विभाग खंड एक के अवर अभियंता अश्वनी सिन्हा ने बताया कि 850 मीटर लंबी सड़क पर करीब 500 मीटर सीसी रोड बनाई जाएगी। यहां जलभराव की समस्या रहती है। इसके साथ ही 350 मीटर डामर रोड का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 57.39 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। यह सड़क बनने से हजारों लोगों की राह आसान हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भिजवाया गया है। प्रयास है कि जल्द सड़कें बन जाएं। कई और सड़कें हैं जिनका सर्वे कराया जा चुका है। इनका भी प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने और धनराशि अवमुक्त होते ही निर्माण की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।