फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two revenue inspector suspended

दो राजस्व निरीक्षक निलंबित

Sun, 29 Nov 2015 11:44 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 Nov 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन कार्य में लापरवाही व अनुशासनहीनता के मामले में तहसील के दो राजस्व निरीक्षकों को एसडीएम ने निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच तहसीलदार व नायब तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन


करनैलगंज एसडीएम बीके सिंह ने बताया कि तहसील के दो प्रभारी राजस्व निरीक्षकों को चुनाव कार्य में लापरवाही के साथ ही बिना सूचना के गायब रहने के मामले में निलंबित किया गया है, जिसमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक करनैलगंज माताबदल पांडेय व पहाड़ापुर के जगदम्मा शरण पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन


एसडीएम के मुताबिक चुनाव कार्य में प्रपत्र तैयार करने व पोलिंग पार्टियों को रवाना करने तथा चुनाव में जोनल मजिस्ट्रेट का सहयोग करने के लिए कार्यालय से आदेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद दोनों प्रभारी राजस्व निरीक्षकों ने निर्वाचन कार्य में असहयोग किया। बिना किसी सूचना या अवकाश के गायब रहे।

एसडीएम ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर दोनों प्रभारी राजस्व निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही दोनों के विरुद्ध जांच तहसीलदार व नायब तहसीलदार करनैलगंज को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed