फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two pradhans of the district will be guests in the Republic Day celebrations

Gonda News: गणतंत्र दिवस समारोह में अतिथि बनेंगे जिले के दो प्रधान

Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two pradhans of the district will be guests in the Republic Day celebrations
वजीरगंज (गोंडा)। गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले समारोह में जिले के दो ग्राम प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया है।पंचायतीराज विभाग की योजनाओं से पंचायतों को संतृप्त करने वाले प्रदेश के 106 ग्राम प्रधानों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए चयनित किया गया है। ये प्रधान अपनी पत्नी के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे। जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि वजीरगंज के प्रधान सुशील कुमार जायसवाल व कटरा बाजार ब्लॉक के सर्वांगपुर के ग्राम प्रधान उमापति त्रिपाठी को आमंत्रित किया गया है। इन दोनों गांवों को मॉडल पंचायत भवन व अन्य विशेष कार्य के कारण चयनित किया गया है। इन दोनों प्रधानों को राज्य स्तरीय कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed