फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people were cheated of Rs 58 lakhs by showing someone else's land

Gonda News: दूसरे की जमीन दिखाकर दो लोगों से 58 लाख ठगे

Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 03 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two people were cheated of Rs 58 lakhs by showing someone else's land
खरगूपुर (गोंडा)। दूसरे की जमीन दिखाकर प्रतिष्ठित व्यवसायी से 58 लाख रुपयों की ठगी करने का मामला सामने आया है। इसमें दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खरगूपुर नगर पंचायत निवासी गल्ला व्यवसायी शत्रुघ्न लाल तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर मं बताया कि रुस्तम मिश्रा निवासी कहला तथा शशांक तिवारी निवासी भगवानदीन पुरवा थाना खरगूपुर उनके परिचित थे। दोनों ने जमीन खरीदवाने के लिए बहराइच जिले के सब्जी मंडी के पीछे उन्हें एक भूखंड दिखाया था। उस जमीन का सौदा करने दीनानाथ चौहान उर्फ घनश्याम व कप्तान यादव निवासी बालापुर घनुही थाना विशेश्वरगंज बहराइच को उनके घर भेजा। उन लोगों ने मध्य प्रदेश की रहने वाली मालती देवी के नाम की जमीन दिखाकर 50 हजार एडवांस ले लिया। इसके बाद मालती देवी के नाम फर्जी आधार कार्ड व पैन नंबर कार्ड दिखाकर मालती के यस बैंक के खाते में एक लाख रुपये जमा करा लिए।
विज्ञापन

मालती देवी के नाम से बात करने वाली महिला ने उक्त आरोपितों से मिली भगत कर अलग अलग तिथियों में कुल 20 लाख रुपये अपने खाते में तथा 23 लाख रुपये नकद लेने के बाद जब वह जमीन का बैनामा कराने उपनिबंधक कार्यालय बहराइच पहुंचे तो वहां बातचीत के दौरान मालती देवी पर संदेह हुआ। जांच करने पर मालती देवी बनकर फोन करने वाली महिला, उसका दामाद अशोक, काजल व दुर्गेश चौहान के नाम पता सब फर्जी मिला। आरोप है कि सभी ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर 43 लाख रुपये ठग लिए। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed