फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two people killed in accident with marshall

मार्शल जीप ने रौंदा, बुजुर्ग समेत दो की मौत

Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
two people killed in accident with marshall
जीप ने बुजुर्ग समेत दो को रौंदा, तीन घायल
विज्ञापन

- जोरदार टक्कर से मकान क्षतिग्रस्त
फोटो-10,11
मुजेहना (गोंडा)। गोंडा-उतरौला मार्ग पर त्रिलरोकपुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर बाद एक पेट्रोल पंप के पास उतरौला जा रही अनियंत्रित जीप ने सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठे पांच लोगों को रौद दिया डाला। जिससे एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक समेत चार लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

त्रिलोकपुर गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने स्थित एक चाय की दुुकान पर मंगलवार की दोपहर बाद कुछ लोग बैठकर चाय पी रहे थे। इसी बीच उतरौला की ओर से जा रही एक मार्शल जीप अनियंत्रित होकर चाय की दुकान पर बैठे पांच लोगों को रौंदती हुई दुकान व मकान से जा भिड़ी। हादसे में लालता प्रसाद 65 पुत्र रामशब्द निवासी ग्राम काशी पुरवा पहाड़वा पूरे नवल थाना धानेपुर की मौके पर ही मौत हो गई। शान मोहम्मद उर्फ सानू 18 पुत्र निजाम निवासी ग्राम खनवापुर, मोहम्मद नईम उर्फ जुम्मन पुत्र सिद्दीक निवासी ग्राम कालू राई व ध्रुव कुमार पांडेय पुत्र ओमकार पांडेय निवासी ग्राम महेश भारी व हसन मोहम्मद घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष तिवारी ने गंभीर रूप से घायल शान मोहम्मद को सीएचसी मुजेहना पहुंचाया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लालता प्रसाद के पुत्र दिनेश कुमार ने थाना धानेपुर में मार्शल चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed