{"_id":"6161d3128ebc3e8ba8044150","slug":"two-people-including-woman-died-in-road-accident-gonda-news-lko599380192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला समेत दो लोगों की मौत
विज्ञापन
गोंडा। सड़क हादसे में शुक्रवार की रात एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
थाना इटियाथोक क्षेत्र के बकठोरवा गांव की रहने वाली रहीमा (53) पत्नी अकबर अली शुक्रवार की शाम अपने घर से सामान खरीदने के लिए गोंडा मार्ग पर बकठोरवा बाजार गई थी।
वहां से रहीमा सामान खरीदकर घर लौट रही थी। तभी वह एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रहीमा की बहू शरीफुननिशा ने बताया कि रहीमा की देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
दूसरी घटना में नवाबगंज थाना क्षेत्र के साखीपुर गांव निवासी नंदलाल गुप्ता 48 पुत्र रामअचल गुप्ता अपने भाई राम कुमार के साथ शुक्रवार की रात तकरीबन साढ़े नौ बजे तरबगंज से नवाबगंज की तरफ अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन
तभी पिपरी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार आर रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे नंदलाल गंभीर रूप से घायल होकर बाइक समेत सड़क पर गिर गया। नंदलाल का भाई रामकुमार उसे एंबुलेंस की मदद से नवाबगंज सीएचसी लेकर आया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।