{"_id":"585c08144f1c1b3e4de3996c","slug":"two-people-cheated-58-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 58 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 58 हजार ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतिनगर गांव में तथाकथित बाबा व चेले ने ग्रामीणों को रकम दोगुनी करने और गंभीर बीमारी ठीक करने का झांसा देकर तीन लोगों से 58 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद वे गांव से रात में ही फरार हो गए।
शांतिनगर निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व गांव में एक तथाकथित बाबा आया। 15-16 दिन गांव में रुककर बाबा ने लोगों को बताया कि जल्दी ही गांव में बड़े बाबा आने वाले हैं। बड़े बाबा अपनी तांत्रिक शक्ति से रकम दोगुनी कर देते हैं।
गंभीर बीमारी भी ठीक कर देते हैं। बाबा के झांसे में आकर कमरुद्दीन ने 35 हजार और अब्दुल मन्नान ने 20 हजार रुपये दोगुना करने के लिए दे दिए। मुजमिल हुसैन ने भाई की बीमारी ठीक करने के लिए 3500 रुपए बाबा को दिए।
विज्ञापन
छोटे बाबा तथा बड़े बाबा ने लोगों का पैसा एक कमरे में रख लिया और उनसे कहा कि घर जाकर दुआ करो। कल तक तुम लोगों का काम हो जाएगा। देर रात दोनों बाबा रुपये व सामान लेकर गांव से फरार हो गए। इस संबंध में महराजगंज तराई थानाध्यक्ष साधूराम ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।