{"_id":"5fe9fe0a8ebc3e40ca672971","slug":"two-parties-fight-in-land-dispute-mahant-injured-gonda-news-lko557061640","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महंत घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, महंत घायल
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। जमीन विवाद को लेकर रविवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आई हैं। वहीं एक पक्ष से क्षेत्र के प्रसिद्ध बरखंडी नाथ महादेव मंदिर के महंत को भी गंभीर चोट आई है। महंत की ओर से थाना कटरा बाजार में तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी महंत समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना कटरा बाजार के पिपरी राउत गांव के पास एक बाग के मामले को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें बरखंडी नाथ मंदिर के महंत बाबा सुनील पुरी व दत्त नगर निवासी श्रीराम मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की खबर पाकर मौके पर सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय, कोतवाल करनैलगंज संतोष कुमार सिंह व कोतवाल कटरा बाजार बृजेश कुमार पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामला मंदिर के महंत से जुड़ा होने के चलते दोनो थानों की पुलिस देर रात तक हलकान नजर आयी। सीओ करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गुण दोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। देर शाम अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।