{"_id":"64c7f1d53877fb2a530e0322","slug":"two-lakh-devotees-performed-jalabhishek-gonda-news-c-100-1-gon1001-1912-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो लाख भक्तों ने किया जलाभिषेक
Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 31 Jul 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सावन के चौथे सोमवार पर जिलेभर के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पृथ्वीनाथ, दुखहरणनाथ, करोहानाथ, बालेश्वरनाथ मंदिर समेत 250 से अधिक शिवमंदिरों में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने भगवान महादेव का जलाभिषेक किया।
दुखहरननाथ मंदिर में भोर में आरती के बाद कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेलपत्त, दूध, अक्षत के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहे। इस दौरान पूरा मंदिर बोलबम के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। शाम को फिर से श्रद्धालु पूजन-अर्चन को पहुंचे। मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मंदिर व आसपास के स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। मंदिर के रास्ते पर वाहनों को प्रवेश नहीं दिया गया। गुरुनानक चौराहा व बड़गांव पुलिस चौकी के पास ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा गया।
खरगूपुर संवाद के अनुसार पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर में सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक व पूजन-अर्चन कर मनवांछित फल की कामना की। भोर में पृथ्वीनाथ के कपाट खुलते ही महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग लंबी लाइनें लग गईं। मंदिर परिसर व गर्भगृह हर-हर महादेव, बम-बम भोले, ओम नम: शिवाय के जप से गूंज उठा। भक्तों ने गंगाजल, दुग्ध, बेलपत्र, समी, भांग, धतूरा, पुष्प के साथ जलाभिषेक कर मनवांछित फल की कामनाएं कीं।
विज्ञापन
पुलिस ने मंदिर जाने वाले मुख्य मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोक दिया था। मंदिर के मुख्य पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार द्विवेदी व मेला प्रभारी चंद्रभूषण पांडेय ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही अन्य थानों की पुलिस व पीएसी तैनात की गई थी। इसी के साथ निजी संस्था सीआईए के अजय सिंह, संतोष पांडेय सहित 70 सहयोगी भी मुस्तैद रहे।
सावन का चौथा सोमवार रुद्राभिषेक करने वाले भक्तों के लिए विशेष लाभदायक माना गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में लोगों ने घरों व मंदिरों में रुद्राभिषेक किया। पंडित राकेश दत्त शास्त्री ने बताया कि इस सोमवार को रुद्राभिषेक करने पर विशेष फल मिलता है। शिवलिंग पर पान पत्ता, धूप, गाय का घी, फल, फूल, इत्र, कपूर, बेलपत्र, मिठाई, शहद, दही, गन्ने का रस, पंचामृत, गुलाबजल, चंदन गंगाजल सुपारी, नारियल, अर्पित करने से भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा मिलती है।