फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two killed, three injured in road accidents

Gonda News: सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल

Wed, 06 Mar 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 06 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two killed, three injured in road accidents
बलरामपुर। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं चार सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। ये घटनाएं थाना देहात, कोतवाली नगर, गैसड़ी व महराजगंज तराई क्षेत्रों में हुईं।
विज्ञापन

बहराइच के ग्राम चंदरहवा निवासी लालजी (40) गन्ना से लदा ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर बलरामपुर चीनी मिल जा रहा था। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत खपरीपुर गांव के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्राॅली खेत में जाकर पलट गई। चालक व परिचालक ट्रक छोड़कर भाग निकले। ट्रैक्टर के नीचे करीब 30 मिनट तक दबे रहने से लालजी की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना गैसड़ी कोतवाली के अंतर्गत बौद्ध परिपथ सिद्धार्थनगर मार्ग स्थित भांभर नाला पुल पर मंगलवार देर रात हुई। गैसड़ी कस्बा वार्ड संख्या-2 निवासी पतीराम (45) शाम को घर से निकले थे। करीब डेढ़ बजे रात राहगीरों ने कोतवाल राज कुमार सिंह को भांभर नाला पुल की रेलिंग के किनारे शव पड़े होने की सूचना दी। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल के मुताविक, पतिराम को किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मारी है। पीठ, कनपटी व सिर में चोट के निशान मिले हैं। जांच में सामने आया है कि पतिराम की मौत दुर्घटना में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्यूटी जा रहे अमीन व सहायक घायल
कोतवाली नगर के अंतर्गत बौद्ध परिपथ तुलसीपुर मार्ग स्थित राप्ती नदी पुल के निकट मंगलवार शाम को हुई घटना में बाइक सवार एक अमीन व उसका सहायक घायल हो गया। संग्रह अमीन के पद पर तैनात आनंद बाग निवासी आलोक श्रीवास्तव (40) बाइक से तुलसीपुर वसूली के लिए जा रहे थे। बाइक पर उनका सहायक चतुर्थ श्रेणी कर्मी ओम प्रकाश बैठा (42) था। सामने से आ रही बुलेट ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। ओम प्रकाश के हाथ व पैर की हड्डी टूटी है। लखनऊ रेफर किया गया है।


बकरी बचाने में पलट गई कार, चालक घायल
महराजगंज तराई के अंतर्गत जालिम गांव के निकट बुधवार सुबह दस बजे हुए सड़क हादसे में कौवापुर बाजार निवासी अब्दुल्ला जख्मी हो गए। उन्होंने बताया कि वह कार से तुलसीपुर जा रहे थे। जालिम गांव के निकट अचानक सड़क पर बकरियों का झुंड आ गया। बकरियों को बचाने के लिए ब्रेक लगानी पड़ी। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed