{"_id":"61c60945bb939e3cb517f707","slug":"two-killed-including-woman-in-car-collision-one-injured-gonda-news-lko6104948197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से महिला समेत दो लोगों की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से महिला समेत दो लोगों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
गोंडा। कार की टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे करनैलगंज सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना करनैलगंज से आठ किलोमीटर दूर लखनऊ हाइवे स्थित ग्राम मसौलिया के पास की है। शुक्रवार दोपहर बाद ग्राम कैथौली निवासी अंबरलाल (19) अपनी मां रानी (48) के साथ बाइक से भंभुआ आया था।
जहां से मां-बेटे वापस घर जा रहे थे। उनके पीछे एक दूसरा बाइक सवार चल रहा था। यह लोग मसौलिया चौराहे के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही कार ने बारी-बारी से दोनों बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
जिससे दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गये। इस हादसे में रानी व दूसरे बाइक पर सवार आलोक मिश्रा (24) निवासी ग्राम पयासी पुरवा गरसार थाना वजीरगंज की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं अंबरलाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पहुंचाया गया जहां कैथौली के मजरा दर्शन सिंह कोंडरी निवासी प्रत्यक्षदर्शी आशीष सिंह ने बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। घटना के बाद तीनों लोग कार छोड़कर फरार हो गए। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।