फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two including advocate were attacked with razor

Gonda News: अधिवक्ता समेत दो पर उस्तरे से किया हमला

Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 23 Jun 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Two including advocate were attacked with razor
गोंडा। सिविल लाइंस क्षेत्र में सिंचाई विभाग के सामने बस सर्विस के कार्यालय के उद्घाटन के दौरान शुक्रवार की देर शाम छह हमलावरों ने एक अधिवक्ता समेत दो लोगों पर उस्तरा से हमला कर दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लोगों ने दौड़ाकर चार हमलावरों के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक महिला समेत अन्य हमलावर भाग निकले। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। अधिवक्ता ने पकड़े गए चार हमलावरों व उनके साथी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर में सिंचाई विभाग के सामने मेहर बस सर्विस के कार्यालय का शुक्रवार शाम उद्घाटन था। इसी दौरान एक महिला समेत छह लोगोंं ने उद्घाटन में आए अधिवक्ता अमित मिश्र (35) निवासी ग्राम महादेवा थाना कटरा बाजार व उनके साथी संतोष सिंह (36) निवासी ग्राम खिरिया थाना वजीरगंज पर उस्तरा से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हमलावरों को लोगों ने घेरकर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अधिवक्ता अमित मिश्रा ने तहरीर दी है। आरोपी गोलू, सागर, रंजीत व दिनेश निवासी कांशीराम अवासीय कॉलोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed