फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two including a child died in road accidents

सड़क हादसों में बालक समेत दो लोगों की मौत, दो घायल

Sun, 14 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two including a child died in road accidents
गोंडा। अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। खोड़ारे थाना क्षेत्र के सबना गांव निवासी रामप्यारे ने बताया कि उसका भतीजा सुमित (14) शनिवार की देर शाम साइकिल से नयानगर चौराहे से घर जा रहा था।
विज्ञापन

वह जिगरिया मंदिर के पास पहुंचा था तभी पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे कुचल डाला। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को थाने ले आई है। रामप्यारे ने थाना खोड़ारे में ट्रैक्टर ट्रॉली चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसआई अनिल मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में धानेपुर थाना क्षेत्र के चिड़रिहवा गांव के रहने वाले राज मोहम्मद (35) अपने भांजे मोहम्मद फैजान (12) के साथ रविवार की सुबह बाइक से जिगना जा रहा था तभी रास्ते में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मोहम्मद फैजान की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि राज मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक मोतीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

तीसरी घटना में कस्बा सादुल्लाहनगर निवासी अंश (9) पुत्र विजय मौर्य रविवार को अपनी मां के साथ अपने नाना वीरेंद्र मौर्य के घर थाना क्षेत्र के बंधवा गांव गया था। वहां बंधवा गांव के पास सड़क किनारे रविवार की शाम बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed