फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two hundred Kasturba personnel will be investigated by the Anamika case

अनामिका प्रकरण से कस्तूरबा के दो सौ कर्मियों की होगी जांच

Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Two hundred Kasturba personnel will be investigated by the Anamika case
गोंडा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूलों में नियुक्त करीब दो सौ कर्मियों को अब अपने अभिलेखों की सच्चाई बतानी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत प्रजापति ने कहा कि हर एक कर्मचारी के अभिलेख की पड़ताल होगी और सही स्थिति का पता किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिले में हर खंड शिक्षा अधिकारी को कर्मचारियों के ब्यौरा अपडेट की रिपोर्ट देनी होगी। कहीं कोई गड़बड़ी मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 17 सालों से कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में बिना सत्यापन के ही कर्मियों की संविदा नौकरी चल रही है। प्रदेश में अनामिका शुक्ला के नाम से नौ जिलों में मामला सामने आने पर अब छानबीन तेज हुई है। पहले सभी कर्मियों के अभिलेेखों का मिलान उनके मूल से होगा, इसके बाद सत्यापन की कार्रवाई भी होगी। इससे 17 कस्तूरबा स्कूलों के अभिलेखों की जांच कराने की तैयारी हुई है।
विज्ञापन

अनामिका की निजी स्कूल में नियुक्ति से कइयों के मंसूबे ध्वस्त
कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में नियुक्तियों में जिस अनामिका शुक्ला के अभिलेखों के आधार पर दूसरे लोगों के नौकरी करने के मामले को लेकर कई लोग मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे थे। सरकार को घेरने की योजना पर एक निजी स्कूल के प्रबंधक ने पानी फेर दिया। बताया जा रहा है कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल अनामिका के घर भी पहुंचा था लेकिन अनामिका घर पर नहीं मिलीं। इसके बाद उन्हें नियुक्ति मिल गई। इससे बेरोजगार अनामिका के मुद्दे को हवा देने की कोशिश धरी रह गई। अनामिका पूरे धैर्य के साथ तटस्थ रहीं। अनामिका का कहना है कि उन्हें हर बार बेरोजगार कहकर परेशान किया जा रहा था। निजी स्कूल कोई कम नहीं हैं, वहां भी पढ़ाई करके बच्चों का भविष्य संवारने का अवसर मिला है। वहीं प्रबंधक दिग्विजय नाथ पांडे ने बताया कि उनकी ओर से मान्यता प्राप्त प्राइमरी अनुभाग में नियुक्ति दी गई है, पत्रांक कोई मुद्दा नहीं है। कार्यभार ग्रहण के समय ही सारी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिलेख के दुरुपयोग के मामले की जांच में जुटी पुलिस
अनामिका शुक्ला की ओर से नगर कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस आवेदन वाले जिलों के साथ ही जिन जिलों में अभिलेख का दुरुपयोग हुआ है। वहां के जांच की जानकारी जुटा रही है, माना जा रहा है कि हर स्तर से जांच करके ही मामले की तह तक पहुंचा जा सकता है। कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मामले की छानबीन हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed