फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two houses of catched fire

आग से छप्पर के दो घर जलकर राख

Sun, 20 Sep 2020 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Two houses of catched fire
गोंडा में करनैलगंज के ग्राम अहिरौरा के मजरा झलियन पुरवा में आग से जला छप्पर का घर व बिखरा सामान। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अहिरौरा के मजरा झलियन पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से दो घर जल गए। जिसमें करीब दो लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान है। ग्रामीणों ने आग लगने के बाद एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पाया। जिससे पूरा गांव जलने से बच गया। शनिवार की रात्रि करीब 2 बजे के आसपास ग्राम अहिरौरा के मजरा झलियन पुरवा निवासी अजय कुमार व संगम लाल के घर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख में तब्दील हो गया और घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, खाने पीने की वस्तुएं एवं अन्य घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद भभुआ चौकी प्रभारी मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। आग को ग्रामीणों ने बुझाने का प्रयास किया और आग को काबू में किया। जिससे गांव के अन्य घर बच गए। इस संबंध में अजय कुमार द्वारा सूचना भी दी गई है। आग से करीब दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। चौकी प्रभारी भभुआ प्रदीप कुमार गंगवार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने के बाद वह जांच करने मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed