{"_id":"dd7ed9b1334c681eb4e821fa0c1784b7","slug":"two-headmaster-suspended-stopped-three-of-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हेडमास्टर निलंबित, तीन का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हेडमास्टर निलंबित, तीन का रोका वेतन
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा के शिक्षकों को स्कूल से गायब रहना व शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतना महंगा पड़ गया। स्कूल से गायब रहने व शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले दो हेडमास्टरों को निलंबित कर दिया गया है। तीन शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोककर एक सप्ताह में जवाब तलब किया गया है।
बीएसए जय सिंह ने गुरुवार को बताया कि बलरामपुर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सायडीह में औचक निरीक्षण के दौरान बीती 28 जनवरी को हेडमास्टर सतरंजन सिंह व शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए।
प्रसाधन कक्ष में गंदगी के साथ-साथ दरवाजा भी नहीं लगा पाया गया। तीन फरवरी को संतोषजनक जवाब न देने पर हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है।
शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह का वेतन अग्रिम आदेश तक लिए रोक दिया गया है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सायडीह के औचक निरीक्षण में हेडमास्टर कलावती पांडेय, सहायक अध्यापिका रुबीदास व अनीता सिंह के अक्सर स्कूल से गायब रहने की शिकायत मिली।
विज्ञापन
बाल अधिकारों का हनन करने, बिना सूचना के स्कूल से गायब रहने, दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही बरतने व संतोषजनक जवाब न देने के आरोप में हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है और दोनों सहायक अध्यापकों का अग्रिम आदेश तक के लिए वेतन रोक दिया गया है।
खंड शिक्षाधिकारी गैसड़ी को 15 दिन के अंदर दोनों हेडमास्टरों के खिलाफ जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।