फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two girls from Sikkim found in Avadh Express train

Gonda News: अवध एक्सप्रेस ट्रेन में मिली सिक्किम की दो बालिकाएं

Thu, 07 Mar 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 07 Mar 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two girls from Sikkim found in Avadh Express train
गोंडा। पश्चिम सिक्किम के सोरेंगा की रहने वाली दो बालिकाएं अवध एक्सप्रेस ट्रेन में मिली हैं। दोनों बालिकाएं पारिवारिक कलह से नाराज होकर बिहार प्रांत के बरौनी से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस ट्रेन से दिल्ली जा रही थीं। ट्रेन में चल रही स्कोर्ट के सिपाहियों की नजर जब उनपर पड़ी तो जीआरपी को इसकी सूचना दी गई। ट्रेन के गोंडा पहुंचने पर दोनों बालिकाओं को उतार कर बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

बाद में बाल कल्याण समिति की सूचना पर पहुंची सोरेंगा पुलिस की टीम को दोनों बालिकाओं की सुपुर्दगी सौंप दी गई। पुलिस टीम दोनों को लेकर सिक्किम के लिए रवाना हो गई। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी कोतवाली अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रेन में चल रही स्कोर्ट ने पूछताछ के बाद दोनों बालिकाओं को जीआरपी ने ट्रेन के गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर उतार कर मामले की सूचना बाल कल्याण समिति की सदस्य आंचल गुप्ता को दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed