फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two gangsters including the then sub-registrar arrested

Gonda News: तत्कालीन सब रजिस्ट्रार समेत दो गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two gangsters including the then sub-registrar arrested
गोंडा। पुलिस ने तरबगंज के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार समेत गैंगस्टर के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तत्कालीन सब रजिस्ट्रार ने मृतक के नाम की भूमि दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा दी थी। मामले में डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया तो विवेचना में कई और लोगों के जमीन घोटाले में भी तत्कालीन सब रजिस्ट्रार की संलिप्तता पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सब रजिस्ट्रार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

तरबगंज इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि तरबगंज के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार बृजेश श्रीवास्तव निवासी सुभाष नगर कोतवाली नगर ने धानेपुर के रहने वाले एक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हो चुकी थी, उसकी जमीन दूसरे के नाम रजिस्ट्री करा दी थी। इस धोखाधड़ी में तत्कालीन सब रजिस्ट्रार के संग कई लोग शामिल थे। मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई तो जमीन घोटाले में शामिल पूरे गैंग की जानकारी मिली। जिस पर आरोपी सब रजिस्ट्रार समेत चार लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। बताया कि रविवार को आरोप तत्कालीन सब रजिस्ट्रार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के पांडेय बाजार चौकी प्रभारी नागेश्वर पटेल ने गैंगस्टर अब्दुल्ला खान निवासी चौक बाजार को रविवार को गिरफ्तार किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर के खिलाफ कोतवाली नगर में चोरी, छिनैती, जालसाजी व गैंगस्टर समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed