फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two farmers died in road accidents

ट्रैक्टर ट्रालियां पलटने से दो किसानों की दबकर मौत

Sat, 09 Jan 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died in road accidents
गोंडा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रैक्टर ट्रॉलियां पलटने से दो किसानों दबकर मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। एक हादसा प्रधानिनगंज तो दूसरा काशीपुर गांव के पास हुआ है।
विज्ञापन

पहली घटना में धानेपुर थाना क्षेत्र के दुल्हापुर गांव के मजरे कोइरीपुर का रहने वाला वीर बहादुर (25) पुत्र नानमून शुक्रवार की शाम शटरिंग का समान व सरिया लादने के लिए ट्रैक्टर चालक के साथ बाबागंज बाजार गया था।
विज्ञापन

सामान लदवाने के बाद वह ट्रैक्टर पर बैठकर दुल्हापुर लौट रहा था। वह याकूबगंज मार्ग पर प्रधानिनगंज के पास पहुंचा था तभी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे वीर बहादुर की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में वीर बहादुर के पिता नानमून ने थाना धानेपुर में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष गोरखनाथ सरोज ने बताया कि चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दूसरी घटना में वजीरगंज थाना क्षेत्र के काशीपुर के रहने वाले पूर्व ग्राम प्रधान ननके यादव का बेटा लक्ष्मण यादव (30) शनिवार दोपहर ट्रैक्टर ट्रॉली पर गन्ना लादकर चीनी मिल जाने के लिए निकला था।

रास्ते में पुलिया पड़ने से चढ़ान आ गई। पुलिया पर ट्राली चढ़ाते समय ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और वह रोड की तरफ बने गड्ढे की तरफ मुड़ गया। ट्रैक्टर चला रहा लक्ष्मण अपनी जान बचाने के लिए कूद पड़ा, लेकिन खेत के किनारे लगे लोहे के कटीले तार में फंस जाने की वजह से भाग नहीं पाया और तभी उस पर गन्ने से लदी ट्राली पलट गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed