{"_id":"50de032dbe6d23b0d7f1e353d40f95d2","slug":"two-electrical-substation-will-be-commissioned-next-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले साल चालू हो जाएंगे दो विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले साल चालू हो जाएंगे दो विद्युत उपकेंद्र
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगले साल बहराइच व नानपारा में बन रहे 220 केवीए व 132 केवीए क्षमता के बिजलीघर चालू हो जाएंगे। इसके बाद इन दोनों इलाकों में संचालित 33 केवीए के बिजलीघरों को बेहतर बिजली का लाभ मिलने लगेगा।
12वीं योजना के अंतर्गत पावर कॉर्पोरेशन के पारेषण खंड विभाग की ओर से देवीपाटन मंडल में चार उच्च क्षमता के बिजलीघरों के निर्माण को स्वीकृति दी गई थी। इसमें बहराइच में 220 केवीए बिजलीघर, भिनगा में 132 केवीए बिजलीघर, नानपारा में 132 केवीए बिजलीघर और एक अन्य बिजलीघर का निर्माण शामिल था।
इन चार बिजलीघरों में बहराइच में निर्माणाधीन 220 केवीए बिजलीघर का काम लगभग 60 फीसदी पूरा हो चुका है। वहीं, भिनगा में निर्माणधीन 132 केवीए बिजलीघर का काम भी 55 फीसदी के करीब पूरा है। पारेषण खंड विभाग के अधीक्षण अभियंता रविप्रकाश दुबे का कहना है कि बहराइच व श्रावस्ती के भिनगा में क्रमश: 220 केवीए व 132 केवीए बिजलीघर का काम वह अगले साल मार्च-अप्रैल तक खत्म कर लेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद इन दोनों बिजलीघरों की लाइन को चालू कर दिया जाएगा। लाइन चालू होते ही बहराइच व श्रावस्ती जिले में संचालित 33 केवी क्षमता के बिजलीघरों को अच्छी बिजली मिलने लगेगी।
मंडल में बिजली की ज्यादातर समस्याएं अगले साल इसलिए भी दूर होने की उम्मीद हैं, क्योंकि अगले साल तक तरबगंज के लौव्वाटेपरा में ट्रिपल पी योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 400 केवीए बिजलीघर का काम भी खत्म हो जाएगा। इसके बाद इस बिजलीघर के चालू होते ही जिले में बिजली संबंधी ज्यादातर समस्याएं अपने आप ही दूर जाएंगी।