फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two children serious in collapsing school roof, Lucknow referred

स्कूल की छत ढहने से घायल बच्चों में दो गंभीर, लखनऊ रेफर

Fri, 09 Aug 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Two children serious in collapsing school roof, Lucknow referred
गोंडा। छपिया के प्राइमरी स्कूल दरियापुर की छत ढहने में घायल बच्चों में छह बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चार बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार हो गया लेकिन दो की हालत गंभीर हो गई थी। दोनों बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया। दोनों को केजीएमयू लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज चल रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने बच्चों के इलाज में सहयोग के लिए प्रधानाध्यापक व जिला समन्वयक प्रशिक्षण को लखनऊ भेजा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद जायसवाल ने चिकित्सकों से भेंट कर बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

गुरुवार को प्राइमरी स्कूल दरियापुर की छत ढहने से 11 बच्चे चोटिल हो गए थे। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर सभी बच्चों का इलाज कराया गया था। जहां से छह बच्चों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को इलाज के दौरान दो बच्चों की हालत गंभीर हो गई थी। जिला अस्पताल से दरियापुर गांव की दिव्या पुत्री राम सागर और प्रियंका उर्फ बिट्टू पुत्री भारत को लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया गया था। शुक्रवार को दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में हुआ। बिट्टू के स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी मिली है वहीं दिव्या में सुधार हो रहा है। दिव्या के सिर पर काफी चोट आई है। न्यूरो विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हो रहा है। चिकित्सीय निगरानी में दिव्या को वहां अभी रखा गया है। लखनऊ बच्चों के इलाज में सहयोग के लिए गए जिला समन्वयक विनोद जायसवाल ने बताया कि दोनों बच्चे खतरे से बाहर हैं। दिव्या भी ठीक है, इलाज में कोई कमी न रहे इसलिए अभी चिकित्सकों की देखरेख में इलाज हो रहा है। दोनों बच्चे स्वस्थ हैं उन्होंने चिकित्सकों से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी ली है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को हर पल की जानकारी दी जा रही है। प्रधानाध्यापक रामतेज को बच्चों के साथ ही रोका गया है।
विज्ञापन

समाज कल्याण मंत्री ने अस्पताल में बच्चों का हाल जाना
छपिया के प्राथमिक विद्यालय दरियापुर मे छत गिरने से घायल हुए बच्चों को देखने के लिए समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होने घायल बच्चों का हाल जाना और उनके परिजनों को ढाढ़स बंधाया। कैबिनेट मंत्री ने अभिभावकों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हुए अस्पताल के सीएमएस को बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में पढ़ाई पर लगाई रोक, गांव के दूसरे भवन में चला स्कूल
प्राइमरी स्कूल दरियापुर में आगे की पढ़ाई पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने स्कूल संचालन के लिए पंचायत के दूसरे सरकारी भवन की व्यवस्था करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही शुक्रवार को दूसरे भवन में पढ़ाई हुई। अब भवन के स्थिति की फिर से इंजीनियर से जांच होगी। इसके साथ ही उसके नए सिरे से मरम्मत की कार्रवाई होगी। फिर पढ़ाई की व्यवस्था होगी।
ऑपरेशन कायाकल्प के कार्य की निगरानी बढ़ा दी गई है। स्कूल प्रकरण की जांच कराई जा रही है पहली प्राथमिकता बच्चों को बेहतर इलाज की सुविधा देने की है। इलाज की बराबर जानकारी की जा रही है। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी

बच्चों के इलाज में सहयोग के लिए दो लोगों को लखनऊ भेजा गया है। हर संभव सहायता दी जा रही है। अन्य स्कूलों के सत्यापन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम लगाई गई है। -मनिराम सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed